8500 रुपये सस्ता मिल रहा है 64MP कैमरा, 5080mAh बैटरी वाला Redmi K50i फोन, जानें कीमत

Redmi K50i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है।

8500 रुपये सस्ता मिल रहा है 64MP कैमरा, 5080mAh बैटरी वाला Redmi K50i फोन, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K50i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi K50i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K50i 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Redmi K50i 5G में 5,080mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Redmi K50i अब भारत में सस्ते दामों में उपलब्ध हो गया है। MediaTek Dimensity 8100 SoC वाले इस फोन को बीते साल जुलाई में पेश किया गया था। 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले वाले इस फोन को अब डिस्काउंटेड प्राइज में खरीदा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। इस फोन में 5,080mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi K50i की कीमत और ऑफर


Redmi K50i के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है, वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 है। गुरुवार को रेडमी इंडिया ने ट्विटर पर घोषणा की है कि Redmi K50i अब देश में सस्ते दामों में उपलब्ध होगा, जिसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये हो जाएगी। हालांकि हायर स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का अभी कुछ पता नहीं चला है।

Redmi ने ICICI Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए 1,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी ऑफर किया है। अगर वह सेल के दौरान फोन खरीदते हैं तो यह लाभ मिलेगा। यह कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।  इस ऑफर के बाद यह फोन 17,499 रुपये में मिल सकता है और ग्राहकों को कुल बचत 8,500 रुपये की हो सकती है।


Redmi K50i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi K50i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2460 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 SoC प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। Redmi के इस फोन 5G में 5,080mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला Samsung ISOCELL GW1 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.55mm ऑडियो जैक, 5जी, 4जी एलटीई, वाईफाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और GPS/ A-GPS कनेक्टिविटी दी गई है। यह फोन Phantom Black, Quick Silver और Stealth Black में उपलब्ध है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »