Redmi K30 Ultra पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Redmi K30 Ultra के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,500 रुपये) है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 29,000 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Ultra मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से है लैस
  • 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले शामिल

Redmi K30 Ultra में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलता है

Redmi K30 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है। नया मॉडल पहले से लॉन्च किए गए Redmi K30, Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition के बाद  लॉन्च हुआ है। रेडमी के30 अल्ट्रा में 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट पर काम करता है। यह पहला K30 स्मार्टफोन है, जो नए डायमेंसिटी प्रोसेसर पर काम करता है। अन्य तीनों Redmi K30-सीरीज़ मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हैं। Redmi K30 Ultra भी मौजूदा मॉडल्स की तरह डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस आता है और इसमें 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।
 

Redmi K30 Ultra price

रेडमी के30 अल्ट्रा के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,500 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,600 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 26,800 रुपये) है। हाई-एंड मॉडल में 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज शामिल है, जो चीन में 2,699 चीनी युआन (लगभग 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा। डिवाइस तीन रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जो मूनलाइट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और मिंट ग्रीन हैं।
 

Redmi K30 Ultra specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) रेडमी के30 अल्ट्रा Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो शामिल है। यह 7एमएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज से लैस है।

Redmi K30 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा (50 मिलीमीटर फोकल लेंथ), 119-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी को 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी के30 अल्ट्रा में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी है (बॉक्स के अंदर भी 33W चार्जर मिलता है)। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-मोड 5जी (एनएसए + एसए), वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 163.3x75.4x9.1 मिलीमीटर और वज़न 213 ग्राम है। बोर्ड पर सेंसर में डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और हॉल सेंसर शामिल हैं। फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन के साथ आता है जो ऑडियो ज़ूम फीचर को सक्षम करता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर दूर से ही स्पष्ट ऑडियो कैप्चर कर सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.