Redmi K30 Ultra में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

मॉडल नंबर M2006J10C के साथ सामने आई TENAA लिस्टिंग के अनुसार, कथित Redmi K30 Ultra एंड्रॉयड 10 और 6.67-इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैन के साथ आएगा।

Redmi K30 Ultra में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi K30 Ultra पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi K30 Ultra के स्पेसिफिकेशन के साथ डिज़ाइन लीक
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से हो सकता है लैस
  • Redmi Watch के साथ 14 अगस्त को चीन में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi K30 Ultra को चीन की रेग्युलेटरी संस्था TENAA की वेबसाइट पर एक टिपस्टर द्वारा देखा गया है। फोन को मॉडल नंबर M2006J10C के साथ लिस्ट किया गया था, जिससे पता चला है कि फोन रेडमी के30 अल्ट्रा पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। लिस्टिंग में फोन स्टोरेज विकल्प, कैमरा, रंग विकल्पों के साथ और भी बहुत कुछ पता चलता है। इसके अलावा, एक चीनी रिटेलर की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए शॉपिंग फेस्टिवल कैलेंडर से पता चलता है कि 14 अगस्त को Redmi K30 Ultra को Redmi Watch के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी की इस स्मार्टवॉच के अस्तित्व को भी Weibo पर एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा टीज़ किया गया था।

XDA Developers द्वारा जुलाई के पहले हफ्ते में दी गई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि MIUI 12 बिल्ड में "Redmi K30 Ultra" की जानकारी दी गई है, जिससे यह पता चला था कि रेडमी के30 सीरीज़ में एक और फोन लॉन्च होने वाला है।
 

Redmi K30 Ultra specifications (rumoured)

मॉडल नंबर M2006J10C के साथ सामने आई TENAA लिस्टिंग के अनुसार, कथित Redmi K30 Ultra एंड्रॉयड 10 और 6.67-इंच (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैन के साथ आएगा। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी सीपीयू फ्रीक्वेंसी 2.6 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आएगा।

TENAA लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि Redmi K30 Ultra में कुल पांच कैमरे होंगे, संभवतः पीछे की तरफ चार और सामने की तरफ एक। प्राइमरी रियर कैमरा 64-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जबकि सेल्फी शूटर 20-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। तस्वीरों से ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि इसमें किसी प्रकार की नॉच या होल-पंच कटआउट है, जो काफी हद तक साफ कर देता है कि रेडमी के30 अल्ट्रा में पॉप-अप डिज़ाइन दिया जाएगा।

लिस्टिंग आगे यह भी जानकारी देती है कि स्टोरेज विकल्प 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी होंगे। इस तरह यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। लिस्टिंग के अनुसार, बैटरी की क्षमता 4,400mAh होगी और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। टिपस्टर अभिषेक यादव, जिन्होंने पहली बार TENAA लिस्टिंग को देखा था, ने भी उसी मॉडल नंबर के साथ एक फोन 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट में भी देखा था, जहां फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग की जानकारी मिली थी। यह 5G सपोर्ट के साथ भी आ सकता है।

टिपस्टर ने फोन को Redmi K40 5G कहा था, लेकिन मॉडल नंबर, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों को देखने के बाद इसे Redmi K30 Ultra के साथ जोड़ा गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »