Redmi K30 और RedmiBook 13 आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi K30, RedmiBook 13 Launch Today: रेडमी के30 स्मार्टफोन को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा, इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 10:26 IST
ख़ास बातें
  • टीना पर सामने आए हैं Redmi K30 Specifications
  • रेडमी के20 का अपग्रेड होगा रेडमी के30
  • 2019 में लॉन्च होने वाला पहला मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन होगा Redmi K30

Redmi K30 Launch Today: रेडमी के30 में 64 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर होने का दावा

Photo Credit: Weibo

Redmi K30, RedmiBook 13 Launch Today: रेडमी के30 स्मार्टफोन को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा, इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। Redmi K30 के अलावा रेडमी अपने नए रेडमीबुक 13 से भी पर्दा उठाएगी। इवेंट के दौरान कंपनी दो नई स्मार्ट होम डिवाइस जैसे कि रेडमी स्मार्ट स्पीकर और Redmi AC2100 वाई-फाई राउटर को भी लॉन्च करेगी। रेडमी के30 में 64 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स686 प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5जी सपोर्ट मिलेगा। यह कंपनी का पहला रेडमी फोन होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्र्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Redmi K30 Launch Today: ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

रेडमी के30 का इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग रेडमी वीबो अकाउंट पर होगी।
Advertisement
 

Redmi K30 specifications (उम्मीद)

अगर हाल ही में सामने आए टीज़र को देखा जाए तो पता चलता है कि रेडमी के30 स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स686 प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस होगा। फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। टीज़र से इस बात का भी पता चला था कि फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा, इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है।

Qualcomm Snapdragon Tech Summit 2019 के दौरान Xiaomi ने घोषणा की थी कि Redmi K30 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। नया प्रोसेसर 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। कुछ समय पहले शाओमी ने आधिकारिक तौर पर रेडमी के30 के 4जी वेरिएंट की भी पुष्टि कर दी है।
Advertisement

6.39 इंच डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Redmi K20 के अपग्रेड वर्जन रेडमी के30 में 6.67 इंच का डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन हो सकता है। इसके अलावा रेडमी फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

टीना पर सामने आए स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि रेडमी के30 के तीन रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम, 12 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज, 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज। Redmi K30 में फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 165.3x76.6x8.81 मिलीमीटर और वज़न 208 ग्राम हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K30 specifications, Redmi K30, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.