Redmi K30S लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

कंपनी ने Redmi K30S पर लॉन्च ऑफर के तहत छूट भी पेश की है। जी हां, फोन का 128 जीबी वेरिएंट CNY 2,299 और 256 जीबी वेरिएंट CNY 2,499 में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi K30S लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Redmi K30S में दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं- इंटरस्टेलर ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर

ख़ास बातें
  • Redmi K30S Extreme Commemorative Edition में ट्रिपल रियर कैमरा दिया है
  • रेडमी के30एस एक्सट्रीम कॉमनोरेटिव एडिशन के स्पेसिफिकेशन Mi 10T जैसे हैं
  • फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मौजूद है
विज्ञापन
Redmi K30S स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी के30एस कंपनी का नया फ्लैगशिप स्तर का स्मार्टफोन है, जो कि Redmi K30 सीरीज़ का हिस्सा है। इसमें Redmi K30, Redmi K30 Pro और Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं। यह फोन भारत में कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च हुए Mi 10T का ही रीबैज्ड मॉडल है। स्पेसिफिकेशन के मामले में भी यह फोन मी 10टी प्रो की तरह ही है, जैसे इस फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मौजूद है।

Redmi K30S Extreme Commemorative Edition price

रेडमी के30एस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 28,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 2,799 (लगभग 30,810 रुपये) हैं। हालांकि, कंपनी ने Redmi K30S पर लॉन्च ऑफर के तहत छूट भी पेश की है, जिसके तहत फोन की कीमत CNY 2,299  (लगभग 25,300 रुपये) हो गई है। यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं इंटरस्टेलर ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर।

रेडमी के30एस के चीनी से बाहर लॉन्च होने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, Mi 10T स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 35,999 रुपये है और इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
 

Redmi K30S Extreme Commemorative Edition specifications

जैसे कि हमने बताया स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह फोन Xiaomi Mi 10T स्मार्टफोन की तरह है। इसके अलावा, फोन का डिज़ाइन भी मी 10टी जैसा ही है।

डुअल सिम रेडमी के30एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ Adreno 650 जीपीयू मौजूद है। वहीं, फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसका साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए रेडमी के30एस एक्सट्रीम कॉमनोरेटिव एडिशन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन की बैटरी मी 10टी की तरह ही 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G SA/NSA Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz) 4×4 MIMO, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस (L1 + L5), एनएफसी, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोन का डाइमेंशन 165.1×76.4×9.33mm है और वज़न 216 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »