Redmi K30 Pro में होगा क्वालकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर, 5G सपोर्ट से होगा लैस

Xiaomi Redmi K30 Pro में नॉच या होल-पंच डिस्प्ले का शामिल ना होना, इस बात का इशारा करता है कि यह आगामी फ्लैगशिप फोन Xiaomi Redmi K20 Pro के नक्शेकदम पर चलेगा और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 26 फरवरी 2020 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi K30 Pro में स्मैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा
  • फोन में 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया जाएगा
  • शाओमी रेडमी के30 प्रो अगले महीने मार्च में लॉन्च किया जाएगा

Xiaomi Redmi K30 Pro में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होगा

Xiaomi Redmi K30 Pro कंपनी का अगामी फ्लैगशिप फोन होगा, जो अब लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। पिछले कुछ समय से ये अफवाहें थी कि फोन Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आएगा, लेकिन अब यह अफवाहें सच्चाई में बदल गई है, क्योंकि शाओमी ने पुष्टी कर दी है कि रेडमी के30 प्रो क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा। रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू वीबिंग द्वारा साझा की गई एक टीज़र तस्वीर यह भी बताती है कि Redmi K30 Pro 5G रेडी फोन होगा, जिसमें डुअल-बैंड (NSA + SA) सपोर्ट शामिल होने की संभावना है।

रेडमी के30 प्रो में स्मैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होने की पुष्टि करने के अलावा, वीबिंग के वीबो पोस्ट में यह भी दावा है कि आगामी रेडमी फ्लैगशिप फोन बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी लाइफ और अच्छे अनुभव के साथ आएगा। साझा किए गए पोस्टर में बड़ा 5G शब्द भी एक स्पष्ट संकेत है कि Redmi K30 Pro स्मार्टफोन 5G सेलुलर कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

वीबिंग के पोस्ट में यह भी कहा गया है कि रेडमी के30 प्रो मार्च में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसके लॉन्च की एक सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, हमने रेडमी के30 प्रो के डिज़ाइन को पहली बार एक आधिकारिक टीज़र पोस्टर के जरिए देखा था। आगामी रेडमी फ्लैगशिप पिछले मॉडल की तरह एक ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आएगा।

फोन में नॉच या होल-पंच डिस्प्ले का शामिल ना होना, इस बात का इशारा करता है कि यह आगामी फ्लैगशिप फोन Xiaomi Redmi K20 Pro के नक्शेकदम पर चलेगा और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि रेडमी के30 प्रो के पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल के अंदर शाओमी कितने कैमरे देता है। बता दें कि इसका अफॉर्डेबल मॉडल रेडमी के30 दो सेल्फी कैमरों से लैस है।
Advertisement

रेडमी के30 प्रो में 4,700 एमएएच बैटरी शामिल होने की खबर है, लेकिन इसमें फास्ट चार्जिंग आउटपुट या वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा या नहीं, इसपर फिलहाल रौशनी नहीं डाली गई है। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि शाओमी Redmi K30 Pro में सोनी IMX 686 सेंसर वाला 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.