Redmi K20 Pro और Redmi K20 की बिक्री होगी ओपन सेल में

21,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Redmi K20 और 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Redmi K20 Pro अब 24x7 उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 सीरीज़ के दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 से लैस हैं
  • रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं
  • रेडमी के20 प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
Redmi K20 Pro और Redmi K20 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेडमी ब्रांड के दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब ओपन सेल में बिकेंगे। कंपनी ने बताया है कि रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 को प्रशंसकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इन्हें ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। 5 अगस्त से रेडमी के20 सीरीज़ के दोनों फोन हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

शाओमी की वेबसाइट पर मौज़ूद बैनर के मुताबिक, 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला रेडमी के20 और 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला रेडमी के20 प्रो अब 24x7 उपलब्ध रहेगा।
Advertisement

शाओमी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी है कि कंपनी ने रेडमी के2 प्रो के लिए नया मार्केटिंग कैंपेन लॉन्च किया है। इसे ट्रू मास्टर के नाम से जाना जाएगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस इस फोन की शानदार परफॉर्मेंस का एक वीडियो पैकेज है। इस नए कैंपेन को कंपनी सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म और टेलीविज़न पर इस्तेमाल करेगी।
 

रेडमी के20 प्रो, रेडमी के20 की भारत में कीमत

भारतीय मार्केट में रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। दूसरी ओर, रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

दोनों ही फोन की सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में होगी। फोन कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेसियर ब्लू रंग में उपलब्ध हैं।
 

Redmi K20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Advertisement
 

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.