Redmi K20 Pro, Oppo Reno 2Z और Samsung Galaxy A70: 30,000 रुपये से कम में बिकने वाले बेस्ट स्मार्टफोन (नवंबर 2019)

Redmi K20 Pro, Oppo Reno 2Z: इस लिस्ट में बताए गए सभी स्मार्टफोन को हमने टेस्ट करके देखा है तो आइए जानते हैं...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • रेडमी के20 प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है Vivo V15 Pro

Redmi K20 Pro, Oppo Reno 2Z और Samsung Galaxy A70: 30,000 रुपये से कम में बिकने वाले बेस्ट स्मार्टफोन

चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनियों की वज़ह से अब ग्राहकों के पास हर प्राइस सेगमेंट में काफी विकल्प मौजूद हैं। 30,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में कई पावरफुल स्मार्टफोन मौजूद हैं। 15,000 रुपये और 10,000 रुपये से कम के बजट के बजट में जितने फोन लॉन्च किए गए हैं उतने इस सेगमेंट में लॉन्च नहीं हुए हैं। इस लिस्ट में आपको कुछ पुराने स्मार्टफोन भी मिलेंगे।

अगर आप 30,000 रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हमने इस लिस्ट में केवल उन स्मार्टफोन को शामिल किया है जिनकी कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच है। इस लिस्ट में बताए गए सभी स्मार्टफोन को हमने टेस्ट करके देखा है तो आइए जानते हैं...
Advertisement
 

Redmi K20 Pro

Xiaomi भारत में 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में ज्यादा एक्टिव नहीं है लेकिन पिछले साल Poco F1 को लॉन्च करने के बाद अब इस साल शाओमी ने इस सेगमेंट में अपनी Redmi K20 Series को लॉन्च किया है। रेडमी के20 सीरीज़ के अंतर्गत रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन को उतारा गया था। अगर आप 30,000 रुपये से कम के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi K20 Pro एक अच्छा स्मार्टफोन है।

रिव्यू के दौरान हमने पाया था कि रेडमी के20 प्रो बिना किसी समस्या के चला। फोन में एमोलेड डिस्प्ले है और इसके व्यूइंग एंगल काफी अच्छे हैं। आउटडोर में स्क्रीन काफी ब्राइट दिखती है। इसके अलावा Redmi K20 Pro की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है और सिंगल चार्ज में फोन पूरा दिन चलता है। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन 19 घंटे और 26 मिनट तक चला।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो रेडमी के20 प्रो के प्राइमरी कैमरा से दिन में खींची गई तस्वीरों में डिटेल अच्छे से कैप्चर हुई। कम रोशनी में भी तस्वीरें अच्छी आईं। Xiaomi ने Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं लेकिन इस प्राइस सेगमेंट में आपको केवल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा।
 

Oppo Reno 2Z

30,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में ओप्पो रेनो 2ज़ेड भी एक अच्छा विकल्प है। Oppo Reno 2Z की कीमत में कुछ समय पहले ही कटौती की गई है। रिव्यू के दौरान हमने पाया था कि ओप्पो रेनो 2ज़ेड की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है और हमें इस्तेमाल के दौरान ऐसा नहीं लगा कि फोन धीमा हुआ। मल्टीटास्किंग भी काफी स्मूथ थी।
Advertisement

ओप्पो रेनो 2ज़ेड की बैटरी लाइफ अच्छी है और हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 16 घंटे और 20 मिनट तक साथ दिया। Oppo Reno 2Z की अहम खासियत फोन में दिया क्वाड कैमरा सेटअप है। दिन की रोशनी में फोन सही कलर्स और डिटेल्स के साथ तस्वीरों को कैप्चर करता है। फोन तेज़ी से फोकस को लॉक करता है। कम रोशनी में भी तस्वीरें बिना नॉयस के अच्छी आईं, हालांकि इनमें डिटेल की थोड़ी कमी लगी। Oppo ब्रांड के इस स्मार्टफोन का केवल एक ही वेरिएंट है जो 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज से लैस है।
 

Samsung Galaxy A70

सैमसंग ने इस साल अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। सैमसंग Galaxy A70 क्रिस्प डिस्प्ले के साथ आता है, इसपर कलर्स अच्छे से दिखते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए70 सभी टॉस्क बिना किसी समस्या के हैंडल कर लेता है और गेमिंग के लिए भी फोन अच्छा है। Galaxy A70 की बैटरी लाइफ भी अच्छी है और हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 18 घंटे और 49 मिनट तक साथ दिया।
Advertisement

रिव्यू के दौरान हमने पाया कि Samsung फोन अच्छे डायनामिक रेंज़ के साथ शार्प तस्वीरें खींचता है। कम रोशनी में ली गई तस्वीरों में नॉयस की भी झलक मिली थी। Samsung ब्रांड के इस स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट है जो 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।
 

Vivo V15 Pro

इस प्राइस सेगमेंट में वीवो वी15 प्रो भी एक अच्छा विकल्प है। फोन एलीगेंट फिनिश और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। वीवो स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी अच्छा है। इसके व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं। रिव्यू के दौरान हमने पाया कि डे-टू-डे यूसेज़ में फोन धीमा या स्लो नहीं हुआ। Vivo V15 Pro की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है, हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 12 घंटे और 37 मिनट तक साथ दिया।
Advertisement

दिन की रोशनी में Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन से खींची गई तस्वीरें अच्छी आईं। तस्वीरों में डिटेल और कलर्स सही से कैप्चर हुई। Vivo V15 Pro के दो वेरिएंट हैं, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और हम 8 जीबी रैम वेरिएंट लेने की सलाह देंगे।
 

Oppo R17 Pro

ओप्पो आर17 प्रो बेशक पिछले साल लॉन्च किया गया था लेकिन अब भी यह एक अच्छा विकल्प है। डे-टू-डे परफॉर्मेंस की बात करें तो ओप्पो आर17 प्रो बिना किसी समस्या के चला। Oppo ब्रांड के इस स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 14 घंटे और 18 मिनट तक साथ दिया।

कैमरा की बात करें तो Oppo R17 Pro दिन की रोशनी में सही डिटेल्स के साथ अच्छी तस्वीरें खींचता है। तस्वीरों में कलर रीप्रोडक्शन भी अच्छा आया। कम रोशनी में भी फोन अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है, लो-लाइट में खींची गई तस्वीरों में नॉयस कंट्रोल में रहा। Oppo ने अपने इस स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा है और यह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है।
 

Samsung Galaxy A9 (2018)

गैलेक्सी ए9 (2018) सैमसंग का पहला क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला फोन था। लेकिन अब तो मार्केट में कई ट्रिपल और चार रियर कैमरा सेटअप वाले फोन आपको मिल जाएंगे। अब भी 30,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में Samsung का यह फोन एक अच्छा विकल्प है। Samsung Galaxy A9 की परफॉर्मेंस अच्छी है, डिस्प्ले वाइब्रेंट है और कंटेंट देखने के लिए सही है।

हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 12 घंटे और 57 मिनट तक साथ दिया। Galaxy A9 (2018) के दो वेरिएंट हैं, एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ। हम 8 जीबी रैम वेरिएंट लेने की सलाह देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.