Redmi K20 Pro नए अवतार में लॉन्च, जानें क्या है खास...

Redmi K20 Pro Summer Honey White वेरिएंट तीन रियर कैमरे, पॉप-अप सेल्फी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जुलाई 2019 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है
  • Redmi K20 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है रेडमी के20 प्रो

Redmi K20 Pro Summer Honey White वेरिएंट भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Redmi K20 Pro का नया कलर वेरिएंट लॉन्च हुआ है। हम बात कर रहे हैं समर हनी व्हाइट कलर वेरिएंट की। रेडमी के20 प्रो के इस कलर वेरिएंट को फिलहाल चीनी मार्केट में उतारा गया है। पहले इसे कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेसियर ब्लू रंग में उतारा गया था। फिलहाल, नए कलर वेरिएंट को भारतीय मार्केट में लाए जाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। रेडमी के20 प्रो के नए कलर वेरिएंट की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी। रंग अलग होने के अलावा नए कलर वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है। Redmi K20 Pro Summer Honey White वेरिएंट तीन रियर कैमरे, पॉप-अप सेल्फी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य फीचर्स के साथ आता है।
 

Redmi K20 Pro Summer Honey White price

रेडमी के20 प्रो का समर हनी व्हाइट कलर वेरिएंट तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है। नए कलर वेरिएंट की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होने वाली है।

रेडमी के20 प्रो का नया वेरिएंट मी सीसी9 के व्हाइट कलर वेरिएंट से प्रेरित लगता है। फिलहाल, इस कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Redmi K20 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Redmi K20 Pro में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  3. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  5. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  6. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  8. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  9. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  10. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.