इस वर्ष अगस्त में Redmi K100 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Redmi K100 Ultra को जोड़ा जा सकता है
इस वर्ष अगस्त में Redmi K100 सीरीज को पेश किया गया था
Photo Credit: Redmi
चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की Redmi K100 सीरीज में जल्द एक नया मॉडल जोड़ा जा सकता है। इस वर्ष अगस्त में Redmi K100 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द ही Redmi K100 Ultra को जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Redmi K100 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi K100 Ultra में अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.3 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Redmi K100 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हालांकि, Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
Redmi K100 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 या MediaTek Dimensity 9600 Pro हो सकता है। इस वर्ष जून में पेश किए गए Redmi K90 Ultra में 6.83 इंच AMOLED 1.5K डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान बेहतर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट के लिए D2 AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप है। इसमें हीटिंग पर कंट्रोल के लिए एक्टिव कूलिंग फैन है।
Redmi K90 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और NavIC के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, फ्लिकर सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। Redmi K90 Ultra की 8,550 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।