Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!

फोन में 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। साथ में 100W वायर्ड चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K100 Ultra को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • कंपनी इसमें सिंगल सैल बैटरी दे सकती है।
  • फोन के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • फोन के अंदर 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी मिल सकता है।
विज्ञापन

Redmi K100 Ultra सीरीज में अगला एडिशन होगा जिसके बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। फोन में हाई एंड स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इस फोन के अंदर 2nm चिपसेट आने की अफवाह है। फोन के अंदर 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें कंपनी 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। इसके अलावा फोन के कैमरा को लेकर भी अहम जानकारी प्राप्त हो रही है। आइए जानते हैं कैसा हो सकता है Redmi K100 Ultra फोन, और इसके खास फीचर्स। 

Redmi K100 Ultra को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर चीन से एक बड़ा अपडेट आ रहा है। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने (via) फोन का मॉनिकर कंफर्म किए बिना खुलासा किया है कि आगामी रेडमी फोन में 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इसमें सिंगल सैल बैटरी दे सकती है। इसमें ग्लोबल बाइपास चार्जिंग सपोर्ट होगा। यानी सीधे एडेप्टर से भी यह पावर ले सकेगा। 

फोन के अंदर प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 या Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप होने की बात कही गई है। असल में इसके अंदर 2nm प्रोसेसिंग पर बनी चिप का जिक्र किया गया है। ऐसे में MediaTek Dimensity 9600 Pro भी यहां संभावित हो जाता है। इससे इशारा मिलता है कि फोन एक धांसू परफॉर्मेंस डिलीवर करने वाला डिवाइस बनकर आ सकता है। यानी अल्ट्रा प्रोसेसिंग पावर इसमें दी जा सकती है। 

इस फोन के कैमरा को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। फोन के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होने की संभावना है। साथ में इसमें 50MP 1/1.95 इंच का पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। फोन के अंदर 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरा सेटअप में अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन ड्यूरेबिलिटी फीचर्स से लैस हो सकता है जिसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग भी शामिल हो सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से ऐसे किसी भी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा फोन के लिए नहीं किया गया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता10,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »