Redmi K100 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Redmi K100 Pro Max में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2026 20:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है
  • Redmi K100 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Redmi K100 सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K100 Pro Max शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Redmi K100 Pro Max के कुछ स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Redmi K100 Pro Max में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड डिस्प्ले मिल सकता है। 

Advertisement

Redmi K100 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इसे Poco F9 Ultra के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस और डिस्प्ले पर फोक्स किया जा सकता है। 

भारत में अगले सप्ताह Redmi 15A 5G को लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष अगस्त में देश में पेश किए गए Redmi 15 5G की यह जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 6,300 mAh की बैटरी दी जाएगी। Redmi 15A 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। इस स्मार्टफोन के लिए Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Redmi 15A 5G का डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन के लिए ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। Redmi 15A 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Redmi 15A 5G में 6,300 mAh की बैटरी होगी। इसमें ऑक्टोकार 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें थिक बेजेल्स और फ्रंट में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.