27W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी फोन में बताया गया है। यानी किसी अन्य फोन या डिवाइस को भी यह चार्ज कर सकेगा।
Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित है।
Redmi K100 का लॉन्च अब काफी नजदीक आ गया है। फोन अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल अपने धांसू फीचर्स के कारण लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। शाओमी ने इसके लॉन्च से पहले अहम फीचर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। फोन के डिस्प्ले, कैमरा आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी कंपनी दे चुकी है। अब इसकी बैटरी कैपिसिटी भी कंफर्म कर दी गई है। फोन शाओमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनने जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। अब फोन की बैटरी को लेकर कंपनी ने कैपिसिटी को कंफर्म कर दिया है। Redmi K100 में 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी वाला ये पहला शाओमी स्मार्टफोन बनने जा रहा है। इसी के साथ फोन में धांसू फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। फोन के लिए कहा गया है कि इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, 27W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी फोन में बताया गया है। यानी किसी अन्य फोन या डिवाइस को भी यह चार्ज कर सकेगा।
बैटरी की एक और खास बात रहेगी कि इसमें कंपनी की लेटेस्ट Jinshajiang बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। कंपनी के अनुसार, इसमें 28% सिलिकॉन-कार्बन कंटेंट होगा और एनर्जी डेंसिटी 957Wh/L बताई गई है। अन्य फीचर्स देखें तो इसमें 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें बताई गई है। यह 480Hz मल्टी फिंगरटच रेट से लैस होगा। इसमें 165fps पर गेमिंग सपोर्ट मिलने वाला है। 3,500Hz का टच सैम्पलिंग रेट फोन में बताया गया है।
Redmi के अनुसार, स्मार्टफोन 40 से अधिक गेम्स के लिए 165 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Fluorescent Green कलर का विकल्प भी होगा। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके पहले कई और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999