6000mAh बैटरी वाले सस्ते Redmi A7 Pro, Poco C81 फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Redmi A7 Pro और Poco C81 के स्पेसिफिकेशंस समान बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 09:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 Pro और Poco C81 के स्पेसिफिकेशंस समान बताए गए हैं।
  • दोनों ही फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले आ सकता है जो कि IPS LCD पैनल होगा।
  • फोन में 4GB LPDDR4X RAM सपोर्ट देखने मिल सकता है।

Poco C81 पुराने Poco C71 का सक्सेसर बनकर आने वाला है।

Redmi A7 Pro और Poco C81 कंपनी के अगले बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। Xiaomi की सहायक कंपनियों के ये दोनों स्मार्टफोन पहली बार एक सर्टिफिकेशन में स्पॉट किए गए हैं। यहां से इनकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी पता चलता है। कहा गया है कि दोनों ही स्मार्टफोन में एक जैसे फीचर्स होंगे, लेकिन फिर भी इन्हें अलग नामों और अलग मार्केट्स में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं Redmi और Poco के इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Redmi A7 Pro और Poco C81 कंपनी के आगामी बजट फोन होंगे जो GSMA IMEI और FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आए हैं। दोनों ही फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस यहां पता चलते हैं। Redmi A7 Pro का मॉडल नम्बर 25128RN17A है जबकि Poco C81 का मॉडल नम्बर 25128RN17G बताया (via) गया है। Redmi A7 Pro इससे पहले आए Redmi A5 का सक्सेसर होगा। जबकि Poco C81 पुराने Poco C71 का सक्सेसर बनकर मार्केट में एंट्री लेगा। 

Advertisement

Redmi A7 Pro, Poco C81 Specifications 
Redmi A7 Pro और Poco C81 के स्पेसिफिकेशंस समान बताए गए हैं। दोनों ही फोन में 6.7 इंच तक का डिस्प्ले आ सकता है जो कि IPS LCD पैनल हो सकता है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन्स में Unisoc T7250 चिपसेट होगा जो कि 12nm प्रोसेस पर बना है। साथ में Mali-G57 GPU की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। 

फोन में 4GB LPDDR4X RAM सपोर्ट देखने मिल सकता है जिसके साथ में 64GB या 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकते हैं। बैटरी के बारे में कहा गया है कि इन डिवाइसेज में 6000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। चार्जिंग की बात करें तो डिवाइसेज में USB-C सपोर्ट के साथ 15W तक फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। लिस्टिंग इशारा करती है कि पैकेजिंग बॉक्स में चार्जर नदारद रह सकता है। कैमरा के बारे में कहा गया है कि इनमें सिंगल रियर कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल तक का कैमरा दिया जा सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP52-rated design
  • FM Radio (via headphone jack)
  • Bad
  • No 5G connectivity
  • Poor camera quality
  • Thick display borders
  • Display legibility in sunlight is poor
  • Fidgety adaptive brightness
  • Soft speaker
  • Slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.