Redmi 9i भारत में आज होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Xiaomi आज दोपहर 12 बजे नया Redmi 9i लॉन्च करने जा रही है। Mi.com पर एक समर्पित पेज नए फोन में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए नोटिफाई रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर चुकी है।

Redmi 9i भारत में आज होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Redmi 9i की भारत में कीमत को पहले ही लीक किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • Redmi 9i भारत में आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
  • Flipkart और Mi.com के जरिए खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
विज्ञापन
Redmi 9i आज भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन Redmi 9 सीरीज़ का हिस्सा है, जो भारत में पिछले महीने लॉन्च हुई थी। इस सीरीज़ में Redmi 9, Redmi 9A, और Redmi 9 Prime मॉडल शामिल हैं और अब कंपनी इस किफायती सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन रेडमी 9आई के रूप में जोड़ने वाली है। Flipkart और Mi.com पर रेडमी 9आई की उपलब्धता की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। यह वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है और 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट करता है। कंपनी इस फोन को दमदार बैटरी लाइफ और अच्छे डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स के चलते बेहतर मनोरंजन अनुभव के लिए टीज़ कर रही है।

Xiaomi आज दोपहर 12 बजे नया Redmi 9i लॉन्च करने जा रही है। Mi.com पर एक समर्पित पेज नए फोन में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए नोटिफाई रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर चुकी है। नए टीज़र का सुझाव है कि रेडमी 9आई मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर पर काम करेगा और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। समर्पित पेज यह भी टीज़ करता है कि फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट के साथ आएगा और इसकी स्क्रीन के दाहिने किनारे पर सभी फिज़िकल बटन होंगे।

हाल ही में फोन की कीमत को लीक किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि रेडमी 9आई की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी। यदि यह दावा सही साबित होता है तो फोन Redmi 9A से थोड़ा महंगा होगा, लेकिन Redmi 9 और Redmi 9 Prime मॉडल से सस्ता होगा। दावा किया गया है कि Redmi 9i के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लीक नहीं की गई, लेकिन आज इसकी उपलब्धता, कीमत और स्पेसिफिकेशन को बताए जाने की उम्मीद है।

जैसा कि हमने बताया कि फोन के टीज़र्स और आधिकारिक वेबसाइट पर इसके समर्पित पेज पर इसकी कुछ खासियतों को टीज़ किया गया है। यूं तो कंपनी ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया है कि इसके डिस्प्ले का साइज़ या बैटरी की क्षमता कितनी होगी, लेकिन यह टीज़ किया गया है कि इसमें बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के चलते यह डिवाइस मनोरंजन के लिए अच्छा होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन MIUI 12 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। Redmi 9i में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन में कई गेमिंग वाले फीचर हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »