• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 9 में हो सकता है हीलियो जी70 प्रोसेसर, 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Redmi 9 में हो सकता है हीलियो जी70 प्रोसेसर, 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Redmi 9 में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया मीडियाटेक जी70 प्रोसेसर होगा। इसे किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है।

Redmi 9 में हो सकता है हीलियो जी70 प्रोसेसर, 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Redmi 9 में 6.6 इंच की स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • रेडमी 9 में कम से कम दो रियर कैमरे दिए जाना तय है
  • मीडियाटेक जी70 प्रोसेसर गेमिंग के लिए बना है
  • Redmi 9 कैमरा हार्डवेयर को लेकर कोई जानकारी नहीं
विज्ञापन
Xiaomi इस साल अक्टूबर महीने में Redmi 8 को लॉन्च किया था। लेकिन अब जानकारी मिली है कि कंपनी ने इसके अपग्रेड पर काम शुरू कर दिया है और इसे 2020 की पहली तिमाही में पेश किया जाएगा। इसे Redmi 9 के नाम से बुलाया जा सकता है। दावा किया गया है कि यह फोन मीडियाटेक जी70 प्रोसेसर के साथ कम से कम 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ताज़ा लीक के मुताबिक, रेडमी 9 का प्रोफाइल अपने पुराने वेरिएंट से थोड़ा बड़ा होगा। अभी इस फोन के कैमरा और बैटरी क्षमता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 9 में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया मीडियाटेक जी70 प्रोसेसर होगा। इसे किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। यह पहला मौका है ज इस प्रोसेसर को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक हुई है। नाम से प्रतीत होता है कि यह मीडियाटेक के पोर्टफोलियो में हीलियो जी90 और हीलियो जी90टी प्रोसेसर के नीचे मौज़ूद रहेगा। यह प्रोसेसर भी गेमिंग के लिए बना है। ऐसे में आप मोबाइल गेम्स में औसत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

खबर है कि रेडमी 9 में दिया गया मीडियाटेक जी70 प्रोसेसर कम से कम 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, इस फोन के रैम और स्टोरेज पर आधारित अन्य वेरिएंट भी होंगे। लेकिन अब तक कैमरा हार्डवेयर को लेकर कोई जानकारी इंटरनेट पर लीक नहीं हुई है। हालांकि, पिछले हिस्से पर कम से कम दो रियर कैमरे दिए जाने तय हैं, क्योंकि रेडमी 8 भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा गया था।

दावा है कि Redmi 9 में 6.6 इंच की स्क्रीन होगी और यह वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल से लैस होगा। इसके अलावा Xiaomi के इस फोन का डाइमेंशन पुराने वेरिएंट से बड़ा होगा। रेडमी 9 को चीनी मार्केट में 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद ही हैंडसेट भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »