Redmi 8A में 5,000 एमएएच बैटरी और 12 मेगापिक्सल कैमरा होने का खुलासा

Redmi 8A: रेडमी 8ए स्मार्टफोन 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। इस Redmi स्मार्टफोन के डिज़ाइन और अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है, जानें इसके बारे में।

Redmi 8A में 5,000 एमएएच बैटरी और 12 मेगापिक्सल कैमरा होने का खुलासा

Redmi 8A Specifications: रेडमी 8ए होगा Redmi 7A का अपग्रेड

ख़ास बातें
  • Redmi 8A में सिर्फ एक रियर कैमरा होने की जानकारी
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रेडमी 8ए के तीन वेरिएंट आ सकते हैं
  • रेडमी ए सीरीज को सस्ते हैंडसेट के लिए जाना जाता है
विज्ञापन
Redmi 8A: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की रेडमी ए सीरीज़ को सबसे किफायती हैंडसेट के लिए जाना जाता है। इस सीरीज़ के Redmi 6A और Redmi 7A हैंडसेट पहले ही लॉन्च हो चुके हैं जिनकी कीमत 5,000 रुपये के आसपास है। लेटेस्ट जानकारी मिली है कि शाओमी अपने लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी 7ए के अपग्रेड पर काम कर रही है जिसे रेडमी 8ए के नाम से जाना जाएगा। हाल ही में M1908C3KE मॉडल नंबर के साथ एक रेडमी स्मार्टफोन को TENAA पर लिस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि यह शाओमी रेडमी 8ए हैंडसेट है।
 

Redmi 8A Specifications

चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने से इस Redmi स्मार्टफोन के डिज़ाइन और अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। लिस्टिंग से साफ है कि डिस्प्ले में टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच है। इसमें एक रियर कैमरा है और रेडमी की ब्रांडिंग फ्रंट व रियर पैनल पर है। गौर करने वाली बात है कि इस डिवाइस में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, यह रेडमी ए सीरीज़ के बाकी फोन में भी देखने को मिल चुका है।

लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। यह स्मार्टफोन 6.2 इंच के एचडी+  डिस्प्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। टीना लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट के तीन वेरिएंट होंगे- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम। ये रैम वेरिएंट क्रमशः 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे। इस डिवाइस में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। बैटरी 5,000 एमएएच की है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें टॉप पर Xiaomi का कस्टम MIUI स्किन भी होगा। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Redmi 8A ही है। यह 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से लगता है कि यह Redmi 8A ही है। लेकिन हमें फोन के आधिकारिक लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8A, Redmi 8A Specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »