Redmi 8A Dual और Redmi 8A एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi 8A Dual की तुलना Redmi 8A से की है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 फरवरी 2020 19:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A Dual है दो रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन
  • रेडमी 8ए में पिछले हिस्से पर सिर्फ एक मात्र कैमरा है
  • Redmi 8A Dual और Redmi 8A की कीमत में कोई अंतर नहीं

Redmi 8A Dual vs Redmi 8A

Xiaomi ने इस हफ्ते के अंत में Redmi 8A Dual को लॉन्च किया था। यह कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 8A का अपग्रेड है। नाम से ही साफ है कि रेडमी 8ए डुअल दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। गौर करने वाली बात है कि रेडमी 8ए स्मार्टफोन एक मात्र रियर कैमरे के साथ आता है। कैमरा सेटअप के अलावा रेडमी 8ए डुअल और रेडमी 8ए के बीच कोई अंतर नहीं है। रेडमी 8ए डुअल को मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए Realme C3 के जवाब में उतारा गया है।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi 8A Dual की तुलना Redmi 8A से की है।
 

Redmi 8A Dual vs Redmi 8A price in India

Redmi 8A Dual को ग्राहक सी ब्लू, स्काई व्हाइट और मिडनाइट ग्रे रंग में खरीद सकते हैं। फोन को कंपनी ने 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस कीमत में ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, Redmi 8A Dual का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन की पहली सेल 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी और इसे अमेज़न, Mi.com और मी होम स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

मार्केट में रेडमी 8ए के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए की बिक्री Flipkart और Mi.com पर होती है।
Advertisement
 

Redmi 8A Dual vs Redmi 8A specifications

रेडमी 8ए डुअल में क्वालकॉम Snapdragon 439 चिपसेट दिया गया है, जो 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम स्लॉट VoLTE और VoWiFi सपोर्ट करते हैं। Redmi 8A Dual को 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 32 जीबी वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को पानी के छीटों से बचाने के लिए इसमें एक कोटिंग की गई है।

नया फोन 13-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
Advertisement

डुअल-सिम Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी तक रैम मौज़ूद है।

Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ आएगा। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
रेडमी 8ए डुअल बनाम रेडमी 8ए

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.22 इंच6.22 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल720x1520 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.226.22
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल720x1520 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.45 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
रैम
2 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)12-मेगापिक्सल (f/1.8)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Solid build quality
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Weak low-light camera performance
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.