Redmi 8 की सेल आज मध्यरात्रि से, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Redmi 8 की सेल आज मध्यरात्रि से, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi 8 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा
  • Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है
  • रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
Redmi 8 की सेल आज मध्यरात्रि शुरू होगी। Xiaomi ने इस हफ्ते ही रेडमी 7 के अपग्रेड रेडमी 8 को भारतीय मार्केट में उतारा था। नया रेडमी स्मार्टफोन "ऑरा मिरर डिज़ाइन" के साथ आता है और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह कई मायने में रेडमी 7 का अपग्रेड है। लेकिन दोनों फोन में कई समानताएं भी हैं। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 8 में वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कंपनी के मीयूआई 10 पर चलता है।
 

Redmi 8 price in India, sale offers

रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स के तहत, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बताया है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 4 जीबी रैम वेरिएंट में अपग्रेड कर दिया जाएगा। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा।

Xiaomi के रेडमी 8 स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर रात 12 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। इस दौरान एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi 8 specifications, features

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है।

Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »