• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट

सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट

दिपावली के समय फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन ग्राहकों के लिए डिस्काउंट ऑफर्स और डील्स के साथ सेल लेकर आती हैं।

सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Flipkart Big Billion Days 2026

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट जल्द ही Flipkart Big Billion Days 2026 सेल लेकर आने वाला है।
  • Flipkart Big Billion Days 2026 अगले महीने 9 अक्तूबर से शुरू होगी।
  • Flipkart Big Billion Days 2026 में बैंक ऑफर से 12% डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन

दिपावली के समय फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन ग्राहकों के लिए डिस्काउंट ऑफर्स और डील्स के साथ सेल लेकर आती हैं। फ्लिपकार्ट जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सीजन के मौके पर ग्राहकों के लिए नई सेल लेकर आने वाला है। आगामी Flipkart Big Billion Days 2026 है जो कि अगले महीने 9 अक्तूबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगामी फ्लिपकार्ट सेल का एक बैनर वायरल हो रहा है, जिससे तारीख का खुलासा हुआ है। आइए फ्लिपकार्ट सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर एक पोस्ट के जरिए एक बैनर शेयर किया है जो कि फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप का है। स्क्रीनशॉट में बिग बिलियन डेज सेल का बैनर है और उस पर सेल शुरू होने की तारीख 9 अक्तूबर बताई गई है। टिप्सटर ने पोस्ट में लिखा है कि मुझे उम्मीद थी कि Flipkart Big Billion Days 2026 प्लेटफॉर्म पर 22 सितंबर के करीब शुरू होगी, लेकिन फ्लिपकार्ट ने तो सेल शुरू होने की तारीख 9 अक्तूबर बताई।

पोस्ट में यह भी बताया गया कि BBD 2026 सेल 9 अक्तूबर को सामान्य यूजर्स के लिए शुरू होगी और प्लस मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा, जिससे वो 8 अक्टूबर से ही सेल का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही पोस्ट में यह भी बताया गया कि ग्राहकों को बैंक ऑफर के जरिए 12 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। हालांकि, बैनर पर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का लोगो छपा हुआ है, जिससे पता चलता है कि इन बैंकों के कार्ड्स से भुगतान पर भी डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, जब Gadgets 360 ने (खबर लिखे जाने तक) खुद फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर चेक किया तो ऐसा कोई भी बैनर नजर नहीं आ रहा था।

फेस्टिव सीजन पर शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में आमतौर पर स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, होम एप्लयांसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिलता है। सेल में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ मिलता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत भी होती है। बीते साल Flipkart पर 23 सितंबर से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू हुई थी, जिसमें प्लस मेंबर्स को 22 सितंबर से एक्सेस मिला था। इस वायरल बैनर के हिसाब से इस बार सेल शुरू होने की तारीख 9 अक्तूबर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »