MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स

MSI की Cyborg 15 Max सीरीज भारत में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध हो गई है, जिसमें Cyborg 15 Max C2W और Cyborg 15 Max C13W शामिल हैं।

MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स

Photo Credit: MSI

Cyborg 15 Max C13WE-104IN में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Cyborg 15 Max C2WF-103IN / C2WE-105IN में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले है।
  • Cyborg 15 Max C13WE-104IN में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले है।
  • Cyborg 15 Max C13WE-104IN में 13th Gen Intel Core i7-13620H प्रोसेसर है।
विज्ञापन

MSI की Cyborg 15 Max सीरीज भारत में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध हो गई है, जिसमें Cyborg 15 Max C2W और Cyborg 15 Max C13W शामिल हैं। नई लाइनअप में साइबरपंक-बेस्ड डिजाइन है। कंपनी इसे MSI की गेमिंग लैपटॉप रेंज के तौर पर लेकर आई है। Cyborg 15 Max सीरीज 100W TGP तक का सपोर्ट करती है, जिसमें सीपीयू और NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज लैपटॉप GPU मिलाकर कुल सिस्टम पावर 130W तक होती है। पिछली जेनरेशन के मुकाबले में यह सीरीज TGP में 122% की बढ़ोतरी देती है। Cyborg 15 Max C2W में Intel Core 7 प्रोसेसर 240H दिया गया है और यह भारत में दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। आइए  Cyborg 15 Max C2W और Cyborg 15 Max C13W के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Cyborg 15 Max C2W Specifications

Cyborg 15 Max C2WF-103IN / C2WE-105IN में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेस रेट और 100% sRGB है। इसमें Intel Core 7 चिपसेट 240H दिया गया है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 5060 लैपटॉप GPU, 8GB GDDR7 (C2WF-103IN) या NVIDIA GeForce RTX 5050 लैपटॉप GPU, 8GB GDDR7 (C2WE-105IN) का विकल्प मिलता है। इसमें 16GB DDR5-5600, 2 स्लॉट और 96GB है। इसमें 512GB NVMe SSD, PCIe Gen4 और दो M.2 स्लॉट हैं। यह दो 2W स्पीकर, DTS ऑडियो प्रोसेसिंग और एर्रे माइक्रोफोन से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए 1 यूएसबी पोर्ट 3.2 Gen1 टाइप ए, दो यूएसबी 3.2 जेन2 टाइप ए, एक यूएसबी 3.2 जेन2 टाइप-सी है।

Cyborg 15 Max C13W Specifications

Cyborg 15 Max C13WE-104IN में 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेस रेट और 100% sRGB है। इसमें 13th Gen Intel Core i7-13620H प्रोसेसर मिलता है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 5050 लैपटॉप GPU, 8GB GDDR7 दिया गया है। इसमें 16GB DDR5-5200, 2 स्लॉट और 96GB है। इसमें 512GB NVMe SSD, PCIe Gen4 और दो M.2 स्लॉट हैं। ऑडियो सेटअप की बात करें तो 2 2W स्पीकर, DTS ऑडियो प्रोसेसिंग और एर्रे माइक्रोफोन मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 1 यूएसबी पोर्ट 3.2 Gen1 टाइप ए पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन2 टाइप ए पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन2 टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »