₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर

अगर आप ₹60 हजार के बजट में नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S25 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

अगर आप ₹60 हजार के बजट में नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon सैमसंग के इस फोन पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिससे कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो सकती है। इसके अलावा पुराना या मौजूदा फोन देकर एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 4,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Galaxy S25 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹61,328 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो PNB LUXURA क्रेडि कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट ₹2500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹58,828 हो जाएगी। यह फोन बीते साल जनवरी में ₹80,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीब ₹22,000 सस्ता मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने अतिरिक्त बचत हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 5G में 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन के मामले में इस स्मार्टफोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »