Redmi 7A के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi 7A में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर। फोन को 3,900 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मई 2019 12:05 IST
ख़ास बातें
  • 5.45 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है Redmi 7A
  • Redmi 7A के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे
  • रेडमी 7ए की लिस्टिंग में तस्वीरें भी इस्तेमाल की गईं
Redmi 7A के बारे में बीते हफ्ते जानकारी सामने आई थी। इस फोन को चीनी रेगुलेटर TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, लेकिन इससे फोन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता चल पाया। अब रेगुलेटर वेबसाइट पर लिस्टिंग को अपडेट कर दिया गया है जिससे और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यह एक इशारा है कि रेडमी 7ए फोन जल्द ही लॉन्च होगा। Redmi 7A की लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि इसमें 3,900 एमएएच बैटरी, 5.45 इंच डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10 के साथ लिस्ट किया गया है। फोटो से प्रतीत होता है कि डिस्प्ले के चारों ओर बेज़ल हैं।

Redmi M1903C3EE और Redmi M1903C3EC की टीना लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि यह एक डुअल सिम फोन है और यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन को 5.45 इंच के एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2/ 3/ 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी।

Redmi 7A में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर। फोन को 3,900 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। डाइमेंशन 146.30x70.41x9.55 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम होने का दावा है। TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो इस फोन का हिस्सा हैं। फोन फेस अनलॉक को सपोर्ट नहीं करता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है।

रेडमी 7ए की लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पता चलता है कि इस फोन में मौज़ूदा चलन की तरह डिस्प्ले नॉच या होल पंच कैमरा नहीं होगा। इस फोन का डिज़ाइन आपको पुराने दिनों के स्मार्टफोन की याद दिला देगा। फिलहाल, Redmi 7A के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अब इसे TENAA पर लिस्ट किया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.