Redmi 6 Pro को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Xiaomi ने भारत में Redmi 6 Pro स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को जारी कर दिया है।

Redmi 6 Pro को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Redmi 6 Pro को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है रेडमी 6 प्रो
  • Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है
  • 4000 एमएएच की बैटरी है Xiaomi Redmi 6 Pro में
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में Redmi 6 Pro स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को जारी कर दिया है। अगर आप Redmi 6 Pro यूज़र हैं और अभी तक आपको ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो आपके लिए कुछ अच्छी खबर भी है। Xiaomi ने भारत में मीयूआई 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट के रिकवरी और फास्टबूट रॉम फाइल को जारी किया है ताकि शाओमी Redmi 6 Pro यूज़र अपडेट पैकेज को मैनुअली डाउनलोड कर सकें।

Redmi 6 Pro को मिला MIUI 10.3.2 ग्लोबल अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्जन V10.3.2.0 PDMMIXM है, कुछ समय पहले रेडमी 6 प्रो को अपडेट मिलने की खबर सामने आई थी। अपडेट को Mi कम्युनिटी फोरम से मैनुअली डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। एंड्रॉयड पाई के साथ अपडेट मई सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

Redmi 6 Pro एंड्रॉयड पाई अपडेट के रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम लिंक उपलब्ध हैं। गौर करने वाली बात यह है कि रॉम को इंस्टॉल करने से पहले फोन का बैकअप जरूर रख लें और फिर प्रोसेस को फॉलो करें। इसके अलावा कई समस्याओं को भी फिक्स किया गया है, साथ ही रेडमी 6 प्रो में मीयूआई 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट के जरिए कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है।

Redmi 6 Pro में कुछ अन्य फीचर्स भी जुड़े हैं जैसे कि सिस्टम-वाइड डार्क मोड आदि। नए अपडेट के साथ इंस्टॉल ऐप्स को सुरक्षित करने के लिए 'फेस अनलॉक' सपोर्ट को भी जोड़ा गया है। अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने से पहले इस बात की जांच कर लें कि कहीं आपको ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट प्राप्त तो नहीं हो गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »