Xiaomi Redmi 5 पहली नज़र में...

हमने रेडमी 5 के साथ कुछ वक्त बिताया है। आइए आपको बताते हैं कि पहली नज़र में हमें यह स्मार्टफोन कैसा लगा?

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 15:37 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 5 की पहली सेल 20 मार्च को, अमेज़न और मी डॉट कॉम पर होगा उपलब्ध
  • रेडमी 5 की कीमत 7,999 रुपये से होती है शुरू
  • शाओमी रेडमी 5 हैंडसेट का सबसे महंगा वेरिएंट 10,999 रुपये का है

Xiaomi Redmi 5

शाओमी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 को लॉन्च किया था। यह फोन भी 12,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट का है जिसमें पहले से सैमसंग, नोकिया, लेनोवो और शाओमी जैसे ब्रांड के कई हैंडसेट हैं। नए स्मार्टफोन को करीब एक महीने पहले ही भारत में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 5 के बाद उतारा गया है। नए Redmi 5 के अहम फीचर में 5.7 इंच का 18:9 डिस्प्ले, 3300 एमएएच बैटरी और फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश शामिल हैं। Xiaomi Redmi 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये का है। इस फोन की बिक्री फ्लैश सेल के ज़रिए होगी। पहली सेल 20 मार्च को दोपहर 12 बजे है। इस दौरान हैंडसेट अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मो होम ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। ऑफलाइन मार्केट में भी फोन को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या इस किस्म के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के दम पर यह फोन Lenovo K8 Plus (रिव्यू), Samsung Galaxy J7 और Nokia 5 को चुनौती दे पाएगा। हमने रेडमी 5 के साथ कुछ वक्त बिताया है। आइए आपको बताते हैं कि पहली नज़र में हमें यह स्मार्टफोन कैसा लगा?
Advertisement


18:9 डिस्प्ले की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा ऐसे लगाइए कि सस्ते रेडमी 5ए को छोड़कर शाओमी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए सभी स्मार्टफोन इस किस्म की स्क्रीन के साथ आते हैं। रेडमी 5 में 5.7 इंच की स्क्रीन है और इसकी बॉडी 5.5 इंच वाले आईफोन 8 प्लस से भी छोटी है।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 5


शाओमी रेडमी 5 अपने पावरफुल वेरिएंट शाओमी रेडमी नोट 5 से बहुत ज़्यादा प्रेरित है। मेटल बॉडी भी वही है, लेकिन छोटी स्क्रीन के कारण यह तुलना में छोटा है। Redmi 5 का वज़न 157 ग्राम है। टॉप पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन 151.8 मिलीमीटर लंबा, 72.8 मिली चौड़ा और 7.7 मिलीमीटर मोटा है। शाओमी ने रिटेल बॉक्स में एक टीपीयू कवर भी दिया है जिसके कारण यह हाथों में कम फिसलेगा।

फ्रंट पैनल पर कोई फिज़िकल बटन नहीं है। होम, ओवरव्यू और बैक बटन ऑन स्क्रीन हैं। डिस्प्ले के ऊपर 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके साथ अपना एलईडी सेल्फी लाइट भी है। कैमरे की परफॉर्मेंस बजट सेगमेंट के अन्य हैंडसेट जैसी ही है, लेकिन एलईडी फ्लैश से कम रोशनी में मदद मिलती है। सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट ब्यूटी 3.0 फीचर भी है। लेकिन हम इसकी परफॉर्मेंस के बारे में रिव्यू के दौरान ही विस्तार से चर्चा करेंगे।
Advertisement

पिछले हिस्से पर Xiaomi Redmi 5 में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है जो एफ/2.2 अपर्चर, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। रेडमी सीरीज़ के हैंडसेट को बेहतरीन रियर कैमरे के लिए नहीं जाता है। रेडमी 5 का हाल भी वैसा ही है। फोन के साथ बिताए सीमित समय में हमने पाया कि पर्याप्त रोशनी में रेडमी 5 कुछ अच्छी तस्वीरें लेता है। लेकिन कम रोशनी में परफॉर्मेंस कमज़ोर है। ऐसे में हम आपको एक बार फिर रिव्यू का इंतज़ार करने को कहेंगे।
Advertisement
 

Redmi 5


फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे कैमरे के नीचे जगह मिली है। फोन की बनावट ऐसी है कि इस सेंसर तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होती। शुरुआती टेस्टिंग के दौरान इसने ठीक-ठाक काम भी किया।

रेडमी 5 के बायें किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। दायीं तरफ हाइब्रिड सिम स्लॉट है। आप एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या एक नैनो सिम कार्ड के साथ माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन के निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और लाउडस्पीकर है। टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक, इंफ्रारेड एमिटर और माइक्रोफोन को जगह मिली है।
Advertisement

18:9 डिस्प्ले एचडी+ (720x1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। अच्छी बात यह है कि इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह मार्केट में उपलब्ध सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। हमने इसकी परफॉर्मेंस को रिव्यू के दौरान आंकेंगे। हमने 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ वक्त बिताया है। कुछ वक्त तक इस्तेमाल करने के दौरान फोन कभी धीमा नहीं पड़ा। लेकिन यह भी याद रहे कि हमने बिल्कुल ही नया फोन इस्तेमाल किया था।

Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। मीयूआई पर आधारित अन्य शाओमी फोन की तरह रेडमी 5 में कस्टमाइज़ेशन के कई विकल्प हैं। फिलहाल, एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो मीयूआई में एक सिक्योरिटी ऐप है जो मैमोरी और स्टोरेज की सफाई, मालवेयर स्कैन करन, बैटरी खपत पर नज़र रखने के काम आता है। ऐप लॉक को आप अपनी चाहत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर पाएंगे। इसके अलावा ब्लॉकलिस्ट फीचर, प्राइवेसी के लिए अलग स्पेस और डुअल ऐप्स जैसे फीचर भी मिलते हैं।

Redmi 5 में स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप, मी रिमोट, मी ड्रॉप, फेसबुक और शॉपिंग ऐप भी दिए गए हैं। इनके अलावा वर्ड, आउटलुक, एक्सल, पावरप्वाइंट और स्काइप लाइट जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऐप भी मिलेंगे।

3300 एमएएच की बैटरी डिवाइस में जान फूंकने का काम करती है। मीयूआई में स्लीप मोड है। इसके बारे में बैकग्राउंड ऐप को बंद करके बैटरी लाइफ को बहुत बेहतर करने का दावा किया गया है।

गैजेट्स 360 जल्द ही Xiaomi Redmi 5 के विस्तृत रिव्यू के साथ आएगा। इसमें हम फोन के कैमरे और प्रोसेसर की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.