50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 15C लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi ने बाजार में कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन Redmi 15C ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
  • Redmi 15C में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 15C में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi 15C में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने बाजार में कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन Redmi 15C ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में Helio G81 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Redmi 15C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi 15C Price

Redmi 15C की शुरुआती कीमत 119 अमेरिकी डॉलर (लगभग 10,475 रुपये) है जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकती है। यह फोन मूनलाइट ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, मिंट ग्रीन और ट्वाइलाइट ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। 

Advertisement

Redmi 15C Features & Specifications

Redmi 15C में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 660 निट्स ब्राइटनेस, 810 निट्स HBM और DC डिमिंग है। डिस्प्ले TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट से लैस है और फ्लिकर -फ्री सर्टिफिकेशन भी है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो G81-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB/6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15C के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड माउंटेड फिगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 205 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.