Redmi 15 5G होगा 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ पेश, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Xiaomi जल्द ही कई बाजारों में Redmi 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है।

Redmi 15 5G होगा 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ पेश, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: Amazon

Redmi 15 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi 15 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर होगा।
  • Redmi 15 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन

Xiaomi जल्द ही कई बाजारों में Redmi 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है। हालांकि, इस लाइनअप में Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G, Redmi 15 (4G) और Redmi 15C (4G) शामिल हो सकते हैं। ये सभी स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च होने की संभावना कम है। अफवाहों के अनुसार, Redmi 15C (4G) के कुछ स्पेसिफिकेशन और रेंडर पहले ही लीक हो चुके हैं। अब Redmi 15 5G का एक लीक पोस्टर सामने आया है जिससे इसके बारे में लगभग सब कुछ पता चल गया है। आइए Redmi 15 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 15 5G Price

अमेजन पर आगामी Redmi फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Redmi 15 5G की शुरुआती कीमत MYR 699 (लगभग 14,254 रुपये) रखी गई है। मलेशिया में इस फोन का मुकाबला Oppo Reno 14F 5G, Oppo A5 5G, Infinix Note 50x, Honor X9c Smart और Samsung Galaxy A16 5G जैसे फोन से होगा। Redmi 15 5G मलेशिया में तीन कलर्स जैसे कि ब्लैक, शैंपेन और ग्रीन जैसे ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 

Redmi 15 5G Specifications (Expected)

पोस्टर में देखा जा सकता है कि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह खूबी एक मिड-रेंज फोन के लिए बहुत ज्यादा लगती है। आपको बता दें कि यह चीन के बाहर के मार्केट में आने वाला 7,000mAh की बैटरी से लैस पहला Redmi स्मार्टफोन होगा। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 15 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।  इसमें 8GB तक रैम और 8GB वर्चुअल रैम है। वहीं 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »