5000mAh बैटरी, 3 कलर ऑप्शन के साथ अगले महीने लॉन्च होगा Redmi 12

इस स्मार्टफोन को Jade Black, Moonstone Silver और Pastel Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 14:47 IST
ख़ास बातें
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इसे कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है
  • देश में इसकी बिक्री Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में Redmi 12 को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। भारत में इसे 1 अगस्त को पेश किया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G88 SoC के साथ 8 GB का LPDDR4X RAM और 256 GB तक स्टोरेज होगी। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान होने का अनुमान है। 

Redmi ने ट्वीट के जरिए देश में लॉन्च होने इस स्मार्टफोन के कलर्स की जानकारी दी है। इसे Jade Black, Moonstone Silver और Pastel Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके सिल्वर कलर वाले हैंडसेट पर लाइट पड़ने पर रेनबो जैसा शेड दिखता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। देश में इसकी बिक्री Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। 
Advertisement

कंपनी ने इसे यूरोप में Midnight Black, Polar Silver और Sky Blue कलर्स में लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 199 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) का था। Redmi ने इसके थाईलैंड में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 5,299 भाट (लगभग 12,500 रुपये) रखा है। भारत में इसकी प्राइसिंग यूरोप के समान होने की संभावना है। 

Redmi 12 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच डिस्प्ले है। इसके टॉप पर सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा लगा है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर साइड पर है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्‍फी  और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 दिया गया है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Redmi 12C का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 SoC और 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.