Redmi 12 5G बना Amazon पर सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन

इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने घोषणा की थी कि उसने पहली सेल में Redmi 12 सीरीज के तीन लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन पर केवल एक दिन में यह स्मार्टफोन पूरी तरह बिक गया
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC दिया गया है
  • यह स्मार्टफोन Frosted Blue, Stardust Purple और Onyx Black कलर्स में है

इसके लिए एमेजॉन को देश भर से ऑर्डर्स मिले थे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें 4G और 5G वेरिएंट्स शामिल है। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Redmi 12 5G इसकी सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया है। 

इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने घोषणा की थी कि उसने पहली सेल में Redmi 12 सीरीज के तीन लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं। इसमें देश में एमेजॉन, Flipkart, Mi.com और रिटेल स्टोर्स के जरिए हुई सेल्स शामिल थी। हालांकि, स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में Redmi 12 5G को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वजह से यह एमेजॉन पर सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बना है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एमेजॉन पर केवल एक दिन में यह बजट स्मार्टफोन पूरी तरह बिक गया। इसके लिए एमेजॉन को देश भर से ऑर्डर्स मिले थे। इससे यह पता चलता है कि 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में इसकी बड़ी संख्या में बिक्री हो रही है।  

Redmi 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC दिया गया है। इसके 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये और 8 GB + 256 GB का 14,499 रुपये है। कंपनी ने अपने Note 12 Pro 5G को नए स्टोरेज और RAM कन्फिग्रेशन के साथ भारत में लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन भारत में 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 5,000 mAH की बैटरी दी गई है। इसका प्राइस mi.com पर 28,999 रुपये का है। इसे Flipkart  के जरिए भी खरीदा जा सकता है। 

यह स्मार्टफोन Frosted Blue, Stardust Purple और Onyx Black कलर्स में उपलब्ध है। Redmi Note 12 Pro 5G को Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। इसका 6.67 इंच फुल HD (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 3 दिया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G on a budget
  • Multiple RAM and storage variants
  • Main, selfie camera deliver good daylight performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Display isn't legible under harsh lighting
  • No ultra-wide camera
  • Bloatware in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  4. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  2. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  4. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  5. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  7. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  10. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.