Redmi 10X 5G स्मार्टफोन 26 मई को होगा लॉन्च

दावा है कि Redmi 10X फोन 4जी वेरिएंट में आएगा। इसके 4 जीबी + 128 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन होंगे। फोन का यह फोन 4जी वेरिएंट ग्रीन, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 19 मई 2020 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10X के 4जी, 5जी और प्रो वेरिएंट होने की उम्मीद
  • चार रियर कैमरों से लैस हो सकता है रेडमी 10एक्स
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर से लैस होगा यह रेडमी स्मार्टफोन
Redmi 10X स्मार्टफोन 26 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह फोन लेटेस्ट मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर और 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस होगा। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि रेडमी 10एक्स फोन के 4जी वेरिएंट के साथ एक प्रो मॉडल भी आएगा। रेडमी 10एक्स 4जी को लेकर खबर थी कि यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते Google Play Console पर लिस्ट हुआ था। जानकारी सामने आई कि रेडमी 10एक्स स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा और 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आएगा।
 

Redmi 10X specifications (rumoured)

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने सोमवार को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वीबो अकाउंट के जरिए खुलासा किया कि Redmi 10X स्मार्टफोन लेटेस्ट मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर से लैस होगा। एक अलग वीबो पोस्ट में विबिंग ने फोन के प्रोसेसर क्षमता की जानकारी देते हुए तस्वीर साझा की, जिसमें AnTuTu स्कोर 4,15,672 था। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि रेडमी 10एक्स फोन में 5जी सपोर्ट भी मौजूद होगा। अंत में विबिंग ने  स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख से पर्दा उठाते हुए ऐलान किया कि यह फोन 26 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

दूसरी तरफ, टिप्सटर इशान अग्रवाल की साझेदारी में 91 Mobiles की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी 10एक्स फोन 4जी वेरिएंट में आएगा। इसके 4 जीबी + 128 जीबी  और  6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन होंगे। फोन का यह फोन 4जी वेरिएंट ग्रीन, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रेडमी 10एक्स 5जी फोन चार वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो हैं- 6 जीबी+ 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। रेडमी 10एक्स 5जी के सभी वेरिएंट डार्क ब्लू, गोल्ड, सिल्वर और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

पिछले हफ्ते यह फोन गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी हासिल हुई थी, जैसे यह फोन फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले व 4 जीबी के साथ आएगा। ठीक इसी तरह अप्रैल में यह रेडमी फोन TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर M2003J15SC था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की होगी। कथित रूप से यह भी कहा गया था कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का। बाकी दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के होंगे। दावा तो यह भी है कि रेडमी 10एक्स 4जी स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 16,000 रुपये) होगी।
 

Redmi 10X Pro 5G specifications (rumoured)

91Mobiles के अनुसार, रेडमी 10एक्स का एक और मॉडल पेश किया जाएगा Redmi 10X Pro। यह फोन 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी ऑप्शन में आएगा। दोनों ही वेरिएंट डार्क ब्लू, गोल्ड, सिल्वर, व्हाइट और वॉलेट कलर में मिलेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके प्रो वेरिएंट में 5जी सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.