50MP कैमरा के साथ Redmi 10 फोन अगस्त में होगा लॉन्च, FCC और IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट!

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से कथित रूप से यह भी संकेत मिलते हैं कि रेडमी 10 फोन भारत, यूरोप, रूस, मलेशिया और सिंगापुर जैसी मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, रेडमी 10 फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1 सेंसर मिल सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 सीरीज़ होगी Redmi 9 सीरीज़ की सक्सेसर
  • रेडमी 10 फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर कर सकता है काम
  • रेडमी 10 सीरीज़ को अगस्त में किया जा सकता है लॉन्च

Redmi 10 में मिल सकते हैं तीन रैम और स्टोरेज विकल्प

Redmi 10 को लेकर माना जा रहा है कि यह Xiaomi की आगामी बजट सीरीज़ होगी, जो कि अमेरिका में Federal Communications Commission (FCC) और IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई है। इन लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन पर काम चल रहा है और इनकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। इन साइट्स पर फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ ऑफिशियल मार्केटिंग नाम के भी संकेत मिले हैं। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी 10 फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। वहीं, दूसरी ओर IMEI लिस्टिंग से फोन के मार्केटिंग नाम की जानकारी मिली है।

Redmi 10 स्मार्टफोन कथित रूप से FCC और IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर एक जैसे मॉडल नंबर 21061119AG के साथ लिस्ट हुआ है। जैसे कि हमने बताया, IMEI लिस्टिंग के जरिए फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें यह पुष्टि की गई है कि यह मॉडल नंबर रेडमी 10 से जुड़ा हुआ है। दोनों ही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा दी गई है।

FCC लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि रेडमी 10 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करेगा। इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट भी मिल सकता है। रेडमी 10 की लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन तीन रैम और स्टोरेज विकल्प के साथ दस्तक दे सकता है, जो होंगे 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज।

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से कथित रूप से यह भी संकेत मिलते हैं कि रेडमी 10 फोन भारत, यूरोप, रूस, मलेशिया और सिंगापुर जैसी मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। टिप्सटर Kacper Skrzypek ने आगे यह भी जानकारी दी है कि रेडमी 10 एफसीसी लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 wide-angle सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा।

पिछले महीने रेडमी 10 सीरीज़ की भारत लॉन्चिंग को टीज़ किया गया था, लेकिन तब से लेकर अब-तक इस संबंध में और कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
Advertisement

रेडमी 10 के पिछले वर्ज़न Redmi 9 सीरीज़ की बात करें, तो इसे पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था, माना जा रहा है कि रेडमी 10 को भी इसी वक्त पेश किया जा सकता है। Redmi 9 और Redmi 9 Prime को पहले लॉन्च किया गया था, और फिर इस सीरीज़ में Redmi 9 Power, Redmi 9A और Redmi 9i फोन को भी पेश किया गया। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रेडमी 10 सीरीज़ में पहले किस फोन को पेश किया जाएगा।

Redmi Note 10T फोन 20 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। इसके बाद कंपनी अपना ध्यान रेडमी 10 सीरीज़ पर लगा सकती है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1648 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10, Redmi 10 Specifications, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  2. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  8. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  2. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  3. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
  4. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  5. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  6. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  7. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  8. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  9. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  10. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.