Redmi 9 लॉन्च हुआ भारत में, 5,000 एमएएच बैटरी है अहम खासियत

Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Redmi 9 लॉन्च हुआ भारत में, 5,000 एमएएच बैटरी है अहम खासियत
ख़ास बातें
  • रेडमी 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
  • Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं
  • Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Redmi 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने इस नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने से कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में Redmi 9 Prime को उतारा था। गौर करने वाली बात है कि भारत में लॉन्च हुआ रेडमी 9 हैंडसेट जून महीने में मलेशिया में लॉन्च किए गए Redmi 9C का बदला हुआ अवतार है। स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ल नॉच और दो रियर कैमरे के साथ आता है। रेडमी 9 में कंपनी ने 5,000 एमएएच की बैटरी दी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा नया स्मार्टफोन मार्केट में बीते साल पेश किए गए Redmi 8 के अपग्रेड के तौर पर आएगा।
 

Redmi 9 price in India, availability details

रेडमी 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज रंग में उपलब्ध होगा। जहां तक उपलब्धता का सवाल है तो Redmi 9 की सेल अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर होगी। पहली सेल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फोन को जल्द ही मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने रेडमी 9 के ग्लोबल वेरिएंट को जून महीने में स्पेन में पेश किया था। लेकिन भारत में लॉन्च हुए मॉडल से इसके स्पेसिफिकेशन बेहद ही अलग हैं।
 

Redmi 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोटो और वीडियो के लिए Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इस मामले में फोन Redmi 9C से अलग है, क्योंकि यह तीन कैमरे के साथ आता है। नए फोन में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Xiaomi ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 9 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9.0 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • कमियां
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »