• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 12 4G लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक! 5000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Redmi 12 4G लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक! 5000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Xiaomi की सब-ब्रैंड की ओर से Redmi 12 4G अपकमिंग स्मार्टफोन है जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

Redmi 12 4G लॉन्च से पहले अनबॉक्सिंग वीडियो लीक! 5000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 12 4G फोन को Redmi 10 (फोटो में) का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसे कंपनी ने पिछले साल मार्च में

ख़ास बातें
  • Redmi 12 4G लॉन्च से पहले ही एक अनबॉक्सिंग वीडियो के जरिए सामने आ गया है।
  • फोन में MediaTek Helio G88 SoC हो सकता है।
  • फोन में AI आधारित ट्रिपल कैमरा LED फ्लैश के साथ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Redmi 12 4G लॉन्च से पहले ही एक अनबॉक्सिंग वीडियो के जरिए सामने आ गया है। फोन के लीक हुए इस वीडियो में इसका डिजाइन, संभावित स्पेसिफिकेशन और प्राइस लीक हो गया है। वीडियो देखकर पता चलता है कि डिस्प्ले पंच होल कटआउट के साथ दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G88 SoC बताया गया है। इसमें रियर में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। आइए जानते हैं कि लीक में Redmi 12 4G के बारे में और क्या जानकारी मिलती है। 

Xiaomi की सब-ब्रैंड की ओर से Redmi 12 4G अपकमिंग स्मार्टफोन है जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही डिवाइस का अनबॉक्सिंग वीडियो लीक हो गया है। जाने माने टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने न्यूजऑनली के साथ मिलकर Redmi 12 4G अनबॉक्सिंग (Redmi 12 4G Unboxing) वीडियो लीक किया है। लीक के मुताबिक फोन अगले 10 दिन के भीतर खरीद के लिए उपलब्ध होगा, और इसका प्राइस 155 डॉलर (लगभग 12700 रुपये) बताया गया है। इसे मिडनाइट ब्लैक, पोलर सिल्वर और स्काई ब्लू शेड में उतारा जा सकता है, ऐसा कहा गया है। 

वीडियो में फोन का रिटेल बॉक्स साफ देखा जा सकता है। इसमें फोन स्काई ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है। इसके पावर और वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड में हैं। सिम ट्रे राइट साइड में दी गई है। फोन में AI आधारित ट्रिपल कैमरा LED फ्लैश के साथ देखा जा सकता है। 
 

Redmi 12 4G specifications (expected)

Redmi 12 4G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो संभावना है कि इसमें 6.7 इंच का फुलएचडी एलसीडी पैनल देखने को मिल सकता है। जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें आठ कोर वाला मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट होगा, ऐसा कहा गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप रियर में आ सकता है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है। 

इसमें 5,000mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। फोन को Redmi 10 का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसे कंपनी ने पिछले साल मार्च में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1648 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »