50MP कैमरा, 6GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 10 को 24 मार्च की दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए लाया जाएगा।

50MP कैमरा, 6GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Redmi 10

फोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरे हैं।

ख़ास बातें
  • यह Redmi 9 का सक्सेसर है और Redmi 10 के ग्लोबल वेरिएंट से अलग है
  • Redmi 10 की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये है
  • फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है
विज्ञापन
Redmi 10 स्‍मार्टफोन गुरुवार को इंडिया में लॉन्च हो गया। यह Redmi 9 का सक्सेसर है और Redmi 10 के ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में अलग मॉडल है। हकीकत में यह Redmi 10C का रीब्रैंडेड वर्जन लगता है, जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में नाइजीरिया में लॉन्‍च किया गया था। Redmi 10 का इंडियन मॉडल वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें डुअल रियर कैमरे हैं। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi 10 का मुकाबला Realme C35, Motorola Moto E40, Tecno Spark 8 Pro और Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन जैसे स्‍मार्टफोन्‍स से होगा।
 

Redmi 10 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

इंडिया में Redmi 10 की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये तय की गई है। यह फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। Redmi 10 को 24 मार्च की दोपहर 12 बजे से Flipkart, Mi.com, Mi Home और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए लाया जाएगा। यह कैरेबियन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पैसिफिक ब्लू कलर्स में आता है।

Redmi 10 के साथ कंपनी ने लॉन्‍च ऑफर भी निकाला है। इसके तहत HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI पर 1,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। इसके मुकाबले Redmi 9 को इंडिया में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया था। 

Redmi 10 के स्‍पे‍सिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi 10 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड MIUI 13 की लेयर पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 20.6: 9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 पैनल लगा है। Redmi 10 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगा है साथ में एड्रेनो 610 GPU और 6GB तक LPDDR4X रैम है। यह फोन अपने स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 2GB तक बढ़ा सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी दिया गया है। 

सेल्‍फी के लिए 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलता है। Redmi 10 में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो Redmi 10 में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।

Redmi 10 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 10W का बंडल्‍ड चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। फोन का वजन 203 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1648 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »