50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस Redmi 10 5G लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

कीमत की बात की जाए तो Redmi 10 5G के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,699,000 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 14,388 है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस Redmi 10 5G लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Redmi

Redmi 10 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi 10 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 10 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi 10 5G के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,388 है।
विज्ञापन
Redmi ने थाईलैंड और इंडोनेशिया में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 10 5G लॉन्च कर दिया है। बजट कीमत में आने वाला यह एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन काफी शानदार फीचर्स से लैस है। Redmi के इस स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले, दमदार ऑस्पेक्ट रेशियो, Dimensity 7-सीरीज चिप, बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Redmi 10 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Redmi 10 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ 1080 x 2048 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz  है और इसे गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्शन मिलता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में  f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 700 चिप दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज, 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज में उपलब्ध है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W चार्जर के साथ आती है, लेकिन सिर्फ 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और एआई फेस अनलॉक दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi 10 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.99, चौड़ाई 76.09, मोटाई 8.9mm और वजन 200 ग्राम है।
 

Redmi 10 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi 10 5G के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,699,000 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 14,388 है। वहीं 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,899,000 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 15,454 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Aurora Green, Chrome Silver और Graphite Grey में उपलब्ध है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »