Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ऑफिशियली हुए लीक, ये होंगी फोन की खूबियां

Redmi 10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, तस्वीर और अन्य प्रमुख जानकारियां लॉन्च से पहले गलती से ब्लॉग पोस्ट के जरिए Xiaomi की ग्लोबल Mi.com वेबसाइट पर रिलीज़ हो गए थे। नया रेडमी फोन Redmi 9 का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल अगस्त में ही लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अगस्त 2021 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 की जानकारी Mi.com पर साझा की गई थी
  • Redmi 9 का अपग्रेड होगा रेडमी 10
  • फोन में मिलेंगे तीन कॉन्फिग्रेशन

Redmi 10 को लेकर कहा जा रहा है कि यह लेटेस्ट MIUI अनुभव प्रदान करेगा

Redmi 10 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, तस्वीर और अन्य प्रमुख जानकारियां लॉन्च से पहले गलती से ब्लॉग पोस्ट के जरिए Xiaomi की ग्लोबल Mi.com वेबसाइट पर रिलीज़ हो गए थे। नया रेडमी फोन Redmi 9 का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल अगस्त में ही लॉन्च किया गया था। रेडमी 10 फोन में अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आ सकता है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है। स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह लेटेस्ट MIUI अनुभव प्रदान करेगा।

XDA Developers की रिपोर्ट में सबसे पहले यह जानकारी दी गई थी कि Xiaomi ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Redmi 10 स्मार्टफोन का ऐलान शुक्रवार 13 अगस्त को कर दिया था। हालांकिं, कंपनी को अपनी गलती का अहसास होते ही उन्होंने इस पोस्ट को वेबसाइट से हटा दिया था। हालांकि, इसके कुछ देर बाद भी पोस्ट का cached version वर्ज़न एक्सेस के लिए उपलब्ध था।
Advertisement
 

Redmi 10 price, availability details

ब्लॉग पोस्ट में रेडमी 10 से जुड़ी जानकारी दी गई थी, हालांकि इसमें कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी शामिल नहीं थी। लेकिन पोस्ट में यह कंफर्म था कि यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आएगा जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध होगा। पोस्ट में फोन के कलर ऑप्शन की भी पुष्टि हुई थी, जिसके मुताबिक यह फोन कार्बन ग्रे, पैबल व्हाइट और सी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें क्रमश: मैट, स्मूथ और ग्लॉसी फिनिश प्राप्त होगा।
 

Redmi 10 specifications (leaked)

ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, डुअल-सिम रेडमी 10 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डॉट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी88 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलेगी। पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट में भी मीडियाटेक प्रोसेसर का जिक्र किया गया था।

फोटो और वीडियो के लिए Redmi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। फोन में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

Xiaomi इनबिल्ट स्टोरेज में दो विकल्प दे सकती है- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 10 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकत है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और 9 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन का डायमेंशन 161.95x75.53x8.92mm और भार 181 ग्राम होगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1648 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10 price, Redmi 10 specifications, Redmi 10, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.