4GB रैम के साथ आएगा Redmi 10 (2022) फोन! FCC सर्टिफिकेशन से मिली जानकारी

बता दें, हाल ही में जानकारी मिली थी कि रेडमी 10 (2022) सीरीज में दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें Redmi 10 (2022) और Redmi 10 Prime (2022) फोन शामिल हो सकते हैं।

4GB रैम के साथ आएगा Redmi 10 (2022) फोन! FCC सर्टिफिकेशन से मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Redmi 10 (2022) फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है
  • रेडमी 10 (2022) इससे पहले भी कई सर्टिफिकेशन पर हो चुका है लिस्ट
  • यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम कर सकता है
विज्ञापन
Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसके जरिए फोन के लॉन्च और कैमरा फीचर्स की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो यह फोन FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन की रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की जानकारी प्राप्त हुई है। बता दें, हाल ही में जानकारी मिली थी कि रेडमी 10 (2022) सीरीज में दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें Redmi 10 (2022) और Redmi 10 Prime (2022) फोन शामिल हो सकते हैं।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि मॉडल नंबर 22011119UY स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन का है। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है वो है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा, यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम कर सकता है।

इसके अलावा, कथित एफसीसी लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली है कि फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा न कि 5जी कनेक्टिविटी के साथ। इसके अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी अन्य प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुरानी रिपोर्ट में सामने आया था कि Redmi का यह स्मार्टफोन कई वबेसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें Eurasian Economic Commission (EEC) certification listings, IMDA, TKDN, SDPPI और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट मौजूद है। यह फोन कथित रूप से इससे पहले IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया जा चुका है।

आगामी रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन को लेकर जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन Redmi 10 जैसे ही होंगे, जो कि इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »