Red magic 6 सीरीज 18GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro में कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन शामिल है। फोन के बैक पैनल पर Tencent Games ब्राडिंग की हुई है। रेडमी मैजिक 6 सीरीज़ अपने पिछले वर्ज़न की तरह एक्टिव कूलिंग फीचर के साथ आती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 मार्च 2021 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 6 Pro में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है
  • Red Magic 6 फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी मौजूद है
  • दोनों स्मार्टफोन के काफी हद स्पेसिफिकेशन समान हैं

Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे

Red Magic 6 सीरीज़ स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें दो स्मार्टफोन Red Magic 6 और Red Magic 6 Pro शामिल हैं। यह फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन से लैस हैं, जैसे स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले आदि। रेड मैजिक 6 और रेड मैजिक 6 प्रो मे कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन शामिल है, हालांकि कलर्स में आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। फोन के बैक पैनल पर Tencent Games ब्राडिंग की हुई है। रेड मैजिक 6 सीरीज़ अपने पिछले वर्ज़न की तरह एक्टिव कूलिंग फीचर के साथ आती है।
 

Red Magic 6, Red Magic 6 Pro price, availability

Red Magic 6 की कीमत CNY 3,799 (लगभग 42,700 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, इसमें 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 4,099 (लगभग 46,000 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं कार्बन फाइबर। वहीं, फोन के 12 जीबी + 128 जीबी कॉन्फिग्रेशन साइबर नियोन कलर ऑप्शन में आता है, इसके साथ फोन का टॉप-एंड मॉडल भी है 12 जीबी रैम + 156 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,399 (लगभग 49,500 रुपये) है।
Advertisement

Red Magic 6 Pro के बेस 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,399 है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,799 (लगभग 54,000 रुपये) है। इसके अलावा फोन के 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 59,600 रुपये) है। फोन में ब्लेक आइरन और आइस ब्लेड सिल्वर कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा रेड मैजिक 6 प्रा का एक ट्रांसपेरेंट एडिशन भी आता है, जिसकी कीमत CNY 5,599 (लगभग 63,000 रुपये) है, इसमें फोन का 16 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन का एक 18 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत CNY 6,599 (लगभग 74,200 रुपये) है।  

रेड मैजिक 6 सीरीज़ के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन चीन में शुरू हो चुके हैं, जो कि JD.com और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वहीं, फोन की सेल 11 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement
 

Red Magic 6 specifications

Nubia का डुअल-सिम (नैनो) रेड मैजिक 6 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित RedMagic OS 4.0 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज़ है, 500 हर्ट्ज़ सिंगल फिंगर टच सैम्पलिंग रेट है, 360 हर्ट्दड मल्टी-फिंगर टच सैम्पलिंग रेट है और 91.28 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। इस डिस्प्ले में 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है, इसके अलावा यह SGS high brush low smear और SGS Low Blue Light Eye Care सर्टिफाइड है। रेड मैजिक 6 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है और इसमें Adreno 660 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS3.1 स्टोरेज से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए रेड मैजिक 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ स्थित है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए बहुत छोटा-सा सेल्फी फ्रंट में स्थित किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो रेडमी मैजिक 6 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी भी 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्थित है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। रेड मैजिक 6 डुअल टच गेमिंग शोल्डर बटन के साथ आता है वही फोन के पिछले हिस्से पर लाइप-अप लोगो भी मौजूद है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ DTS X Ultra सपोर्ट और क्वालकॉम aptX मौजूद है।

Nubia ने इसमें अधिक पावरफुल कूलिंग सिस्टम दिया है, जिसे ICE6.0 बताया गया है। इसमें 18,000-rpm हाई-स्पीड सेंट्रीफ्यूगल फैन, कूलिंग कैनन एयर डक्ट, सुपरकंडक्टिंग कॉपर फॉइल, थर्मल जेल, ग्राफीन और वीसी हीट सिंक दिया गया है, जो फोन को लोड के तहत ठंडा रखता है।
Advertisement
 

Red Magic 6 Pro specifications

Red Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक नॉन-प्रो वेरिएंट के समान ही हैं। हालांकि, इसमें कुछ अंतर मौजूद हैं, जैसे 7 इंच लेयर मल्टी-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम, जिसमें 20,000-rpm हाई-स्पीड सेंट्रीफ्यूगल फैन दिया गया है। साथ ही इसमें 18 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है और स्टोरेज 512 जीबी तक UFS 3.1 है। इस फोन की बैटरी थोड़ी कम है 4,500एमएएच जिसके साथ आपको 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.