Red Magic 11 Pro में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

आगामी Red Magic 11 Pro सीरीज में ज्यादा गेमिंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए एडवांस्ड Yufeng 4.0 कूलिंग फैन दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 11 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा
  • इस सीरीज में Red Magic 11 Pro और Red Magic 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में एडवांस्ड Yufeng 4.0 कूलिंग फैन दिया जाएगा

इस सीरीज के बेस मॉडल को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में लाया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Red Magic की Red Magic 11 Pro सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के Red Magic 11 Pro के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। इसके साथ ही गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन के कलर्स के विकल्पों का भी खुलासा किया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Red Magic ने बताया है कि Red Magic 11 Pro सीरीज को 17 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Red Magic 11 Pro और Red Magic 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि Red Magic 11 Pro को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन का एंगुलर डिजाइन और कैमरा लेआउट Red Magic 10 Pro के समान दिख रहा है। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

Advertisement

आगामी Red Magic 11 Pro सीरीज में ज्यादा गेमिंग के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए एडवांस्ड Yufeng 4.0 कूलिंग फैन दिया जाएगा। इसमें एफिशिएंट एयरफ्लो के लिए अनूठा वॉटरफॉल-स्टाइल एयर डक्ट होगा। Red Magic का दावा है कि इस सिस्टम को सात वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) के बाद तैयार किया गया है। इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। इसका मॉडल नंबर - Nubia NX809J है। यह मॉडल नंबर Red Magic 11 Pro का माना जा रहा है। 

Red Magic 10 Pro की तुलना में Red Magic 11 Pro में बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। Red Magic 10 Pro में 6.8 इंच 1.5K (1,216 × 2,688 पिक्सल्स)  BOE Q9+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV50E40 कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.