Red Magic 11 Air का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 23:08 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है
  • Red Magic 11 Air में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है

गेमिंग पर फोकस्ड स्मार्टफोन Red Magic 11 Air को गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite है। इस स्मार्टफोन में डुअल एक्टिव कूलिंग फैन के  साथ ICE कूलिंग सिस्टम है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है। इसमें कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Red Magic 11 Air का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 499 यूरो (लगभग 54,800 रुपये) का है। यह 16 GB + 512 GB के वेरिएंट में भी उपलब्ध है। Red Magic 11 Air को Stardust White और Quantum Black कलर्स में लाया गया है। 

Red Magic 11 Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है।  यह Android 16 पर बेस्ड RedMagic OS 11.0 पर चलता है। इसमें कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Cube Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, 520 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर बटन जैसे गेमिंग से जुड़े फीचर्स हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर के साथ ICE Magic Cooling System है। यह स्मार्टफोन NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी सपोर्ट करता है। 

Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Red Magic 11 Air का साइज 163.82 × 76.54 ×7.85 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.