Realme XT होगा 13 सितंबर को लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Realme XT Launch Date: रियलमी एक्सटी के लॉन्च की तारीख का ऐलान हो गया है। जानें रियलमी के आगामी हैंडसेट के बारे में विस्तार से।

Realme XT होगा 13 सितंबर को लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Realme XT launch date in India: रियलमी एक्सटी 13 सितंबर को लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme XT से अगले सप्ताह उठेगा पर्दा
  • रियलमी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला फोन होगा रियलमी एक्सटी
  • Realme XT Sale Date से पर्दा उठना अभी बाकी है
विज्ञापन
Realme XT Launch Date: रियलमी एक्सटी के लॉन्च की तारीख का ऐलान हो गया है। बीते कुछ महीनों से Realme अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बना रही है। रियलमी 5 के लॉन्च इवेंट में ही कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट के नाम का खुलासा किया था। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। लेकिन इसके सबसे अहम खासियत है 64 मेगापिक्सल का सेंसर। रियलमी ने ट्विटर पर खुलासा कर दिया है कि रियलमी एक्सटी को भारत में 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इवेंट के लिए अपने प्रशंसकों को भी इनवाइट भेजा है। उन्हें रजिस्टर करना होगा जिसके बाद उनके पास इवेंट का टिकट पाने का मौका होगा।
 

Realme XT launch date in India, price (अनुमान)

रियलमी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि रियलमी एक्सटी को 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने फैन्स को लकी ड्रॉ के लिए रजिस्टर करने का मौका दिया है। टीज़र में कैमरा लेंस का बेहद ही अनोखा चित्रण है। इसके साथ प्रीसाइज क्लोज फोकस, क्रिस्प शॉट्स, ब्रिलियंट नाइट व्यू और अल्ट्रा वाइड व्यू जैसे लाइन का भी इस्तेमाल हुआ है। यह संभवतः कैमरा की क्षमता की ओर इशारा है। इस ट्वीट में एक लिंक को भी साझा किया गया है। यह रियलमी की वेबसाइट पर एक फोरम पोस्ट का लिंक है। यहां पर प्रशंसकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का ब्योरा दिया गया है। यहां पर प्रोजेक्ट हॉकआई नाम का इस्तेमाल हुआ है।

हमें रियलमी एक्सटी की झलक पहले ही मिल चुकी है। पहली झलक में हमें इसका कैमरा बेहद ही दमदार लगा। इसकी कीमत अभी भी रहस्य है। यह फोन बहुत हद तक Realme 5 Pro जैसा ही है, इसमें सिर्फ 64 मेगापिक्सल का सेंसर है। हम इसकी कीमत रियलमी एक्स के आसपास ही होने की उम्मीद करते हैं। यानी इस फोन का दाम 20,000 रुपये के आसपास हो सकता है।
 

Realme XT Specifications

रियलमी ब्रांड का अगला फोन रियलमी एक्सटी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। अभी सिर्फ पर्ल ब्लू कलर वेरिएंट का खुलासा हुआ है। कंपनी सिल्वर विंग व्हाइट वेरिएंट भी ला सकती है। फोन में एंड्रॉयड 9 पाई में कलरओएस 6 पर चलेगा।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • कमियां
  • Camera app lacks some basic features
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »