Realme X7 और Realme X7 Pro चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Realme X7 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) और Realme X7 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,500 रुपये) है।

Realme X7 और Realme X7 Pro चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Realme X7 और X7 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Realme X7 और X7 Pro में शामिल है होल-पंच डिस्प्ले
  • दोनों स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं
  • रियलमी एक्स7 प्रो 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है
विज्ञापन
Realme X7 और Realme X7 Pro को आज एक वर्चुअल इवेंट के जरिए चीन में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी एक्स7 सीरीज़ में सुपरफास्ट चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट और टच सैंपलिंग रेट वाला डिस्प्ले पैनल और 5जी कनेक्टिविटी जैसे प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। दोनों फोन तीन रंगों के विकल्पों में आते हैं, लेकिन जहां एक ओर Realme X7 में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलते हैं, वहीं, Realme X7 Pro तीन में आता है। कैमरा सेटअप में भी अंतर हैं।
 

Realme X7, Realme X7 Pro price

रियलमी एक्स7 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 25,700 रुपये) है। यह ब्लू, व्हाइट और ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट फिनिश में आता है। दूसरी तरफ, Realme X7 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 23,500 रुपये), 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 26,700 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 34,300 रुपये) है। यह ब्लैक, व्हाइट और ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट फिनिश में आता है।

Realme X7 सीरीज़ चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 11 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Realme X7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme X7 एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। यह 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। रियलमी एक्स7 ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 800यू चिपसेट और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ आता है।

कैमरों की बात करें तो, Realme X7 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, एफ/2.3 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में, एफ/2.5 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

रियलमी एक्स7 128 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। Realme X7 में 4,300mAh बैटरी मिलती है और यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 160.9x74.4x8.1 एमएम और वज़न 175 ग्राम है।
 

Realme X7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme X7 Pro एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 91.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और पांचवी जनरेशन का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है और यह डीसीआई-पी3 वाइड कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज और एनटीएससी कलर स्पेस का 103 प्रतिशत कवरेज देता है। रियलमी एक्स7 प्रो ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ आता है।

Realme X7 Pro भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, एफ/2.25 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में, एफ/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।


रियलमी एक्स7 प्रो 256 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज और टर्बो राइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। Realme X7 Pro में 4,500mAh बैटरी मिलती है और यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 160.8x75.1x8.5 एमएम और वज़न 184 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great battery life, fast charging
  • Light and compact
  • Good value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Bloatware and spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »