Realme X7 सीरीज़ भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

सितंबर में, Realme X7 Lite की अफवाहें भी सामने आई थी और फोन को कथित तौर पर मॉडल नंबर RMX2173 के साथ TENAA लिस्टिंग में देखा गया था।

Realme X7 सीरीज़ भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Realme X7 सीरीज़ में Realme X7 और Realme X7 Pro स्मार्टफोन शामिल है

ख़ास बातें
  • Realme X7 सीरीज़ में Realme X7 और Realme X7 Pro शामिल हैं
  • दोनों फोन 5G सपोर्ट से लैस आते हैं
  • भारत में 2021 में देंगे दस्तक
विज्ञापन
Realme X7 सीरीज़ अगले साल भारत में लॉन्च की जाएगी और इसकी पुष्टि खुद कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर के जरिए की है। लाइनअप में दो फोन शामिल हैं, Realme X7 और Realme X7 Pro, जिन्हें सितंबर की शुरुआत में किफायती 5G स्मार्टफोन के रूप में चीन में लॉन्च किया गया था। अब, सेठ ने साझा किया है कि कंपनी रियलमी 7 सीरीज़ को भारत में 2021 में लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब तक, लॉन्च की कोई निश्चित तारीख नहीं है, लेकिन रियलमी एक्स7 सीरीज़ के 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

Realme इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट किया है कि कंपनी इस साल फरवरी में Realme X50 Pro के साथ भारत में 5G स्मार्टफोन लाने वाली पहली कंपनी बनी थी और अब रियलमी भारत में रियलमी एक्स7 सीरीज़ के साथ 2021 में 5जी टेक्नोलॉजी का विस्तार करने की योजना बना रही है। रियलमी एक्स7 सीरीज़ में Realme X7 और Realme X7 Pro शामिल हैं।

सितंबर में, Realme X7 Lite की अफवाहें भी सामने आई थी और फोन को कथित तौर पर मॉडल नंबर RMX2173 के साथ TENAA लिस्टिंग में देखा गया था। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि फोन इस सीरीज़ का सबसे लाइट वेरिएंट हो सकता है, लेकिन कंपनी ने इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
 

Realme X7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme X7 एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। यह 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। रियलमी एक्स7 ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 800यू चिपसेट और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ आता है।

कैमरों की बात करें तो, Realme X7 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, एफ/2.3 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में, एफ/2.5 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

रियलमी एक्स7 128 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। Realme X7 में 4,300mAh बैटरी मिलती है और यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 160.9x74.4x8.1 एमएम और वज़न 175 ग्राम है।
 

Realme X7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) Realme X7 Pro एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 91.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और पांचवी जनरेशन का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन शामिल है। यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है और यह डीसीआई-पी3 वाइड कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज और एनटीएससी कलर स्पेस का 103 प्रतिशत कवरेज देता है। रियलमी एक्स7 प्रो ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ आता है।

Realme X7 Pro भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, एफ/2.25 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फ्रंट में, एफ/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।

रियलमी एक्स7 प्रो 256 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज और टर्बो राइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। Realme X7 Pro में 4,500mAh बैटरी मिलती है और यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 160.8x75.1x8.5 एमएम और वज़न 184 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great battery life, fast charging
  • Light and compact
  • Good value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Bloatware and spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4310 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »