Realme X50t 5G के प्रोसेसर और रैम के बारे में मिली जानकारी

अटकलें यह भी हैं कि Realme X50t 5G में 6.57 इंच डिस्प्ले होगा, बिल्कुल Realme X50 5G की तरह, जो कि डुअल-होल पंच और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 11 जून 2020 14:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50t 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा
  • इस रियलमी फोन में दिया जा सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा
  • मॉडल नंबर RMX2052CN के साथ लिस्ट हुआ रियलमी एक्स50टी 5जी

Realme X50t 5G होगा रियलमी की एक्स50 सीरीज़ का हिस्सा

Realme X50t 5G पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, इस फोन को Realme X50 सीरीज़ का अगला मॉडल बताया जा रहा है। एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह फोन Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर और रैम जैसे अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। फोन मॉडल नंबर RMX2052CN के साथ लिस्ट है, यह वही मॉडल नंबर है जो कि पहले गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था। बताया जा रहा है कि रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन से संबंधित किसी तरह की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है।
 

Realme X50t 5G specifications (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Realme X50t 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके अलावा यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ 6 जीबी रैम मिलेगा। फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्लस होगा, वहीं फोन के नाम से समझ आता है कि रियलमी एक्स50टी 5जी फोन में 5जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग का कथित मॉडल नंबर RMX2052, इससे पहले Google Play listing supported devices लिस्टिंग में भी लिस्ट हुआ था। जैसा कि हमने पहले बताया 'X50t' से इशारा मिलता है कि यह नया फोन Realme X50 सीरीज़ का ही हिस्सा हो सकता है।
 

हाल ही में एक जाने-माने टिप्सटर ने बताया था कि रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन 9.3 एमएम पतला और 202 ग्राम भारी होगा।

Realme X50m 5G सात 5जी बैंड्स को सपोर्ट करता है, लेकिन आगामी रियलमी एक्स50टी 5जी स्मार्टफोन केवल तीन बैंड्स को ही सपोर्ट करेगा। अटकलें यह भी हैं कि रियलमी एक्स50टी 5जी में 6.57 इंच डिस्प्ले होगा, बिल्कुल Realme X50 5G की तरह, जो कि डुअल-होल पंच और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था। टिप्सटर दावा करते हुए आगे बताया कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, रियलमी एक्स50टी 5जी में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

आपको बता दें, रियलमी ने इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। याद दिला दें, Realme X50 5G फोन चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.57 इंच डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और डुअल सेल्फी कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिया गया था। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई थी। वहीं फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की थी, जिसमें 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  2. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  3. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  7. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.