Realme X50 Pro 5G में होगा 32 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा, और भी जानकारी का खुलासा

Realme X50 Pro 5G में शामिल डुअल सेल्फी कैमरा का मेन कैमरा 32-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा और यह 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आएगा। इसमें कंपनी द्वारा नाम दिया गया "यूआईएस मैक्स सुपर वीडियो स्टेबिलाइजेशन" फीचर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 फरवरी 2020 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G के बैक कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा
  • फोन में 32-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को रस्ट रेड और मॉस ग्रीन रंग में लॉन्च किया जाएगा

Realme X50 Pro 5G भारत का पहला 5जी फोन होगा

Realme X50 Pro 5G को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाना है और हमें अब लॉन्च से पहले इस फोन के कुछ और टीज़र देखने को मिले हैं। फोन में 90Hz एमोलेड डिस्प्ले, 20x हाइब्रिड ज़ूम के साथ क्वाड रियर कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स का खुलासा करने के बाद, अब रियलमी ने घोषणा की है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी 32-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया है कि इसका आगामी 5जी फ्लैगशिप फोन दो रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा, जिनमें से एक विकल्प को हम इस हफ्ते की शुरुआत में साझा किए गए टीज़र तस्वीर में पहले ही देख चुके हैं।

रियलमी के आधिकारिक Weibo अकाउंट ने एक पोस्ट में बताया है कि Realme X50 Pro 5G 32-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आएगा। सेटअप का मेन कैमरा 32-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा और यह 105-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आएगा। इसमें कंपनी द्वारा नाम दिया गया "यूआईएस मैक्स सुपर वीडियो स्टेबिलाइजेशन" फीचर दिया जाएगा। नाम से पता चलता है कि यह फीचर स्थिर वीडियो और ब्लर-फ़्री तस्वीरें लेने में मदद करेगा। दूसरे सेल्फी कैमरे के रिज़ॉल्यूशन की फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि यह पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के लिए डेप्थ सेंसर के साथ आएगा।

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी का डुअल फ्रंट कैमरा पिल के आकार के होल-पंच के अंगर सेट होगा, जो कि टीज़र तस्वीर में साफ दिख रहा है। दूसरी तरफ, Realme की आधिकारिक इवेंट साइट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी का आगामी फोन रस्ट रेड और मॉस ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा। पिछले टीज़र में हम रस्ट रेड वेरिएंट को देख चुके हैं। Realme X50 Pro 5G के बैक कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा, जो 20x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करेगा। रियलमी अपने इस फ्लैगशिप फोन को 24 फरवरी को लॉन्च करने वाली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  7. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.