Realme X50 Pro 5G होगा भारत का पहला 5जी फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Realme X50 Pro 5G फोन को कंपनी 'भारत का पहला 5G स्मार्टफोन' के तौर पर टीज़ कर रही है और कुछ ऐसा ही iQoo का भी दावा है। हालांकि आईको अपने फ्लैगशिप iQoo 3 को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है।

Realme X50 Pro 5G होगा भारत का पहला 5जी फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Realme X50 Pro 5G भारत में 24 जनवरी को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G में Snapdragon 865 चिपसेट होगा
  • फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो भारत का पहला 5जी सपोर्ट वाला फोन होगा
विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। इस खबर की घोषणा कंपनी ने एक आधिकारिक मेल के जरिए की है। बता दें कि अभी तक इस फोन के 24 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होने की खबर थी, लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी भारत में और ग्लोबल मार्केट में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले इस फोन को इसी तारीख में बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) के मंच पर पेश करने वाली थी, लेकिन कोरोनोवायरस की समस्या के चलते इस इवेंट को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब रियलमी अपने आगामी फ्लैगशिप फोन को ऑनलाइन लॉन्च करेगी। इस आयोजन को दुनिया भर के लोगों के लिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 

Realme X50 Pro 5G फोन को कंपनी 'भारत का पहला 5G स्मार्टफोन' के तौर पर टीज़ कर रही है और कुछ ऐसा ही iQoo का भी दावा है। हालांकि आईको अपने फ्लैगशिप iQoo 3 को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। रियलमी द्वारा साझा किए गए Realme X50 Pro 5G लॉन्च इनविटेशन के अनुसार, फोन नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा और इवेंट का लाइव स्ट्रीम दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को लेकर अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट शामिल होने की पुष्टी हो चुकी है। यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है और इसके आउटपुट से पता चलता है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को निसंदेह बहुत जल्दी चार्ज करेगी। इसके अलावा यह भी कंफर्म है कि आगामी फ्लैगशिप फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा।

रिफ्रेश रेट की पुष्टी के अलावा सामने आई एक टीज़र तस्वीर से फोन में डुअल होल-पंच मौजूद होने की भी पुष्टी हो चुकी है। बता दें कि रियलमी ने मीडिया इनवाइट में भी डुअल सेल्फी कैमरा होने का हिंट दिया है। हालिया टीज़र में यह भी पता चला है कि Realme X50 Pro 5G कर्व्ड के बजाय फ्लैट सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »