Realme X50 के स्पेसिफिकेशन लीक, कीमत भी आई सामने

Realme X50 में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। यह खुलासा कंपनी पहले ही कर चुकी है। अब पता चला है कि यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

Realme X50 के स्पेसिफिकेशन लीक, कीमत भी आई सामने
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स50 के तीन वेरिएंट होने का दावा
  • Realme X50 को अभी चीन में लॉन्च किया जा रहा है
  • रियलमी एक्स50 की कीमत करीब 22,000 रुपये से शुरू होने का दावा
विज्ञापन
Realme बीते कुछ दिनों से अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Realme X50 के पक्ष में माहौल बनाने के लिए टीजर ज़ारी कर रही है। रियलमी एक्स50 5जी को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले रियलमी एक्स50 के सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। लीक के मुताबिक, रियलमी एक्स50 चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट होगा। सबसे अहम खासियत होगी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा। वहीं, सेल्फी की जिम्मेदारी दो सेंसर्स की होगी। यहां पर 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा।
 

Realme X50 specifications (expected)

रियलमी एक्स50 की कीमत और स्पेसिफिकेशन को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्सटर ने साझा किए हैं। Realme X50 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले होना चाहिए। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी। फोन में 3डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन होगा। पिछले हिस्से पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी और यह पी2आई हाइड्रोफोबिक कोटिंग के साथ आएगा।

रियलमी एक्स50 में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। यह खुलासा कंपनी पहले ही कर चुकी है। अब पता चला है कि यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा डिपार्टमेंट में रियलमी एक्स50 में चार रियर कैमरे होंगे। यह 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। यह Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा। इसके साथ देंगे 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा।

स्टेबलाइज़ेशन के लिए फोन में ईआईएस है। इसके अलावा कंपनी की अपनी सॉफ्टवेयर आधारित इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा हो सकता है। दावा किया गया है कि Realme के इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

Realme X50 price (expected)

कीमत को लेकर दावा है कि रियलमी एक्स50 के तीन वेरिएंट होंगे। शुरुआती 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट 2,199 चीनी युआन (करीब 22,000 रुपये), 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में मिलेगा। वैसे, Realme X50 के बारे में सारी जानकारी 7 जनवरी के लॉन्च इवेंट में मिल जाएगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50, Realme X50 price, Realme X50 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  6. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  8. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  9. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  10. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »