Realme X50 5G Lite हो सकता है Realme X50 5G के साथ लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा

Realme X50 5G को चीनी मार्केट में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। यह Realme का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

Realme X50 5G Lite हो सकता है Realme X50 5G के साथ लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है रियलमी एक्स50 5जी में
  • रियलमी एक्स50 5जी चार रियर कैमरों से लैस हो सकता है
  • Realme X50 5G Youth Edition के बारे में बेहद कम जानकारी उपलब्ध
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Realme X50 5G पर काम कर रही है। बीते दिनों में रियलमी एक्स50 5जी के बारे में कई जानकारियां इंटरनेट पर सार्वजनिक हो चुकी हैं। पहले ही जानकारी मिली थी कि इस फोन के लाइट एडिशन पर भी काम चल रहा है जिसे Realme X50 5G Youth Edition के नाम से जाना जाएगा। अब कंपनी ने 7 जनवरी को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले पुष्टि कर दी है कि उसके रियलमी एक्स50 5जी स्मार्टफोन का एक लाइट वर्ज़न भी होगा।

Realme X50 5G को चीनी मार्केट में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले कंपनी ने वीबो पर पोस्ट किया है, “Dare to Leap! Youth! Real!” कंपनी के आधिकारिक पेज के इस पोस्ट में Realme X50 5G Youth Flagship नाम वाले एक डिवाइस का भी ज़िक्र है। Realme ने एक तस्वीर भी इस्तेमाल की है जिसमें “Y” लिखा हुआ है। रियलमी ने कहा है कि वह जल्द ही इस संबंध में ऐलान करेगी।
 
realme

दूसरी तरफ, कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ ने वीबो पर नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए रियलमी एक्स50 5जी यूथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल किया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही रियलमी एक्स50 5जी के लाइट वर्ज़न के बारे में विस्तार से बताएगी।

रियलमी एक्स50 5जी स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया था। इससे पता चला कि फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। दावा किया गया है कि Realme के इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6885 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50 5G, Realme X50 5G Youth
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »