Realme X3 Pro हो सकता है डुअल-सेल बैटरी से लैस

यह साफ नहीं है कि हाल ही में लॉन्च हुए Realme X3 SuperZoom फोन में भी डुअल-सेल बैटरी सिस्टम दिया गया है या नहीं। वहीं, TUV Rheinland Japan सर्टिफिकेशन साइट पर इसके अलावा रियलमी फोन के बारे में अन्य कोई स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ।

Realme X3 Pro हो सकता है डुअल-सेल बैटरी से लैस

हाल ही में लॉन्च हुआ Realme X3 SuperZoom

ख़ास बातें
  • Realme X3 Pro फोन कर सकता है 50 वॉट/65 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट
  • Realme X2 Pro डुअल-सेल बैटरी सिस्टम के साथ आया था
  • रियलमी एक्स3 स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा
विज्ञापन
खबर है कि Realme के अगले स्मार्टफोन में डुअल-सेल बैटरी सिस्टम दिया जाएगा। यह आगामी फोन जापानी सर्टिफिकेशन साइट TUV Rheinland पर लिस्ट हुआ था, जिसमें 4,500 एमएएच या 4,450 एमएएच बैटरी होगी। ये 2,220 एमएएच और 2,2250 एमएएच सेल्स से बने होंगे। Realme X2 Pro फोन भी डुअल-सेल बैटरी सिस्टम से लैस था। ऐसे में अटकले तो यह भी लगाई जा रही हैं कि सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ रियलमी फोन Realme X3 Pro हो सकता है। बता दें, रियलमी एक्स3 प्रो पिछले हफ्ते कथित तौर पर Google Play Console और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हुआ था। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।
 

लेटेस्ट खबर टिप्सटर सुधांशू ने अपने ट्विटर हैंडल के द्वारा साझा की है। टिप्सटर की मानें, तो कथित Realme X3 Pro फोन 50 वॉट/65वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। जैसा कि हमने बताया, Realme फोन के लिए डुअल-सेल बैटरी सिस्टम कोई नई बात नहीं है, कंपनी ने इससे पहले Realme X2 Pro में यह सिस्टम पेश किया था। यह फोन दो 2,000 एमएएच सेल्स के साथ आया था। रियलमी एक्स2 प्रो में 4,000 एमएएच बैटरी और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हाल ही में लॉन्च हुए Realme X3 SuperZoom फोन में भी डुअल-सेल बैटरी सिस्टम दिया गया है या नहीं। वहीं, TUV Rheinland Japan सर्टिफिकेशन साइट पर इसके अलावा रियलमी फोन के बारे में अन्य कोई स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ।

इसी दौरान हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि Realme X3 सीरीज़, (जिसमें Realme X3 और Realme X3 Pro शामिल है) गूगल प्ले लिस्टिंग पर लिस्ट हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन तीन मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था- RMX2085L1, RMX2085L1, RMX2086L1। ये  मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन पेज़ पर भी लिस्ट हुए थे।

बताया जा रहा है कि तीनों ही मॉडल में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका पिक्सल काउंट 480 पीपीआई होगा। ठीक इसी तरह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होंगे। पिछले महीने सामने आई एक अन्य रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया था कि Realme X3 SuperZoom भारत में जून के मध्य में लॉन्च होगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality and design
  • Stereo speakers sound good
  • Smooth app, gaming performance
  • Good battery life, super-fast charging
  • Vivid 90Hz display
  • कमियां
  • Heats up under load
  • Low-light video quality isn’t great
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »