Realme X3 भारत में लॉन्च से दूर नहीं, कंपनी ने किया टीज़

Realme X3 SuperZoom भी Realme X3 के साथ लॉन्च हो सकता है, यह देखते हुए कि कुछ लीक्स इसके जून के मध्य में भारत में लॉन्च होने की जानकारी दे चुकी हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जून 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom भी जून में हो सकता है लॉन्च
  • संभावना है कि Realme X3 और Realme X3 SuperZoom एक साथ हो लॉन्च
  • हाल ही में Realme X3 Pro को लेकर भी आ चुके हैं कई लीक्स

इस सीरीज़ में Realme X3, Realme X3 SuperZoom और एक कथित Realme X3 Pro शामिल हैं

Realme X3 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी एक्स3 को इससे पहले कई मौकों पर लीक किया गया है, हालांकि अभी फोन के बारे में बहुत कम जानकारी है। याद दिलाते चलें कि पिछले महीने यूरोप में Realme X3 SuperZoom को पेश किया गया था, स्टैंडर्ड रियलमी एक्स3 को अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाना है और कंपनी के टीज़र्स को देखते हुए, फोन के जल्द ही लॉन्च होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम भी इसी के साथ लॉन्च हो सकता है, यह देखते हुए कि कुछ लीक्स इसके जून के मध्य में भारत में लॉन्च होने की जानकारी दे चुकी हैं। कंपनी ने Realme X3 की सटीक लॉन्च तिथि, या इसके साथ लॉन्च होने वाले वेरिएंट के बारे में कोई स्पष्टता नहीं दी है।

ट्विटर पर Realme Mobiles के अकाउंट ने Realme X3 के लॉन्च को टीज़ किया है। फोन की सटीक लॉन्च तिथि की घोषणा नहीं की गई है और न ही टेक कंपनी ने कोई स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
Advertisement

रियलमी एक्स3 को हाल ही में Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। एक Realme X3 Pro मॉडल भी है, जिसे हाल ही में TUV रीनलैंड साइट पर स्पॉट किया गया था और जानकारी मिली थी कि यह 50 वाट / 65 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल-सेल बैटरी के साथ आएगा। यह मॉडल भारत में Realme X3 के साथ लॉन्च हो सकता है।

इसके अलावा, एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि Realme X3 SuperZoom भारत में जून के मध्य में लॉन्च होगा। इसके रियलमी एक्स3 के साथ लॉन्च होने की संभावना है।
Advertisement
 

Realme X3 SuperZoom specifications

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम की युरोपियन मॉडल की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है, जो एड्रिनो 640 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करता है। हालांकि जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि भारत में कंपनी इसे किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है, लेकिन किसके साथ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है।

कैमरों पर आते हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें पेरिस्कोप लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है। अन्य कैमरों में एफ/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टार्री मोड के साथ आता है।
Advertisement

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.